फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Education is the key to achieving all goals: Vijay Tank

शिक्षा सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने की चाबी : विजय टांक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Education is the key to achieving all goals: Vijay Tank
स्वस्थ बालिका, स्वस्थ भारत अ​भियान कार्यक्रम में सैनेटरी पैड वितरित करते हुए। विज्ञ​प्ति - फोटो : सांकेतिक
कैथल। हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स भीष्म व झांसी ओपन ग्रुप कैथल और इंडियन स्काउट एंड गाइड फैलोशिप जिला कैथल की ओर से वाल्मीकि बस्ती में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्रुप लीडर बख्शीश गिरधर ने बताया कि स्वस्थ बालिका स्वस्थ भारत अभियान के अंतर्गत सभी के लिए समावेशी, न्याय संगत और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना और आजीवन सीखने के अवसरों को बढ़ावा देना है। जिला संगठन आयुक्त स्काउट विजय टांक ने कहा कि शिक्षा ही गरीबी मिटाने और अन्य सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने की चाबी है। सतत् विकास लक्ष्य 4 का मुख्य उद्देश्य हर वर्ग को बिना किसी भेदभाव के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और यह तभी हो सकता है जब स्कूलों में बिजली साफ पानी, लड़के-लड़कियों के लिए अलग-अलग शौचालय और विकलांगों के लिए अनुकूल रास्ते हों, भारत सरकार ने इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अपनी राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की है। इसके तहत स्कूली शिक्षा के ढांचे को सुधारना, व्यवसायिक कौशल पर जोर देना ओर उच्च शिक्षा को डिजिटल बनाना है, ताकि हर भारतीय बच्चे को बेहतर भविष्य मिल सके। कार्यक्रम में रोवर सुनील चौधरी, ममता रानी, विजेता बुरा, सुमन व शिक्षा केंद्र की अध्यापिका कविता सैनी, पूनम सैनी ने योगदान दिया।

स्वस्थ बालिका, स्वस्थ भारत अभियान कार्यक्रम में सैनेटरी पैड वितरित करते हुए। विज्ञप्ति

स्वस्थ बालिका, स्वस्थ भारत अभियान कार्यक्रम में सैनेटरी पैड वितरित करते हुए। विज्ञप्ति- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed