{"_id":"644700070ba56085da0a5a54","slug":"eclipse-at-model-towns-gaushala-kaithal-news-c-18-1-100762-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मॉडल टाउन की गोशाला पर ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मॉडल टाउन की गोशाला पर ग्रहण
Tue, 25 Apr 2023 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:47 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जींद रोड पर मॉडल टाउन के निकट संचालित की जा रही नगर परिषद की जमीन में गोशाला को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने बिजली निगम को गोशाला के लिए बिजली का कनेक्शन न देने के लिए पत्र लिखा है।
विदित रहे कि मॉडल टाउन में नगर परिषद की जमीन में गोशाला संचालित की जा रही है। नगर परिषद की हाउस की बैठक में इस गोशाला को नंदीशाला के निकट जमीन देकर शिफ्ट करने की बात हुई थी। इसके बाद यह योजना सिरे नहीं चढ़ी। अब नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी कुलदीप मलिक ने विद्युत निगम को पत्र लिखा है कि परिषद की चार एकड़ जमीन में गोशाला संचालित की जा रही है। जहां विद्युत निगम द्वारा बिजली आपूर्ति दी जाती है, जो नियमों के विरुद्ध है। नगर परिषद को सूचना मिली है कि इस जमीन में बिजली के लिए मीटर लगवाया जा सकता है, इसलिए तुरंत प्रभाव से इस जमीन में बिजली आपूर्ति रोकी जाए और भविष्य में किसी को इस जमीन पर बिजली का कनेकशन जारी न किया जाए।
इसी प्रकार से फर्म एवं सोसाइटी विभाग के उप रजिस्ट्रार को पत्र लिखा है कि नगर परिषद की जमीन में गोशाला संचालित की जा रही है, जिसमें किरायानामा दिखाकर नगर परिषद की जमीन का पता पंजीकरण के लिए दिया है। इस पंजीकरण को रद किया जाए। ईओ कुलदीप मलिक ने बताया कि दोनों विभागों को नियमानुसार कार्रवाई के लिए लिखा है। नगर परिषद की जमीन में पहले शेड बनाने से रोका था। आगे जो भी कार्रवाई होगी, वह नियमानुसार की जाएगी।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी आईडी भी किया जा रहा है रद
जानकारी के अनुसार, नगर परिषद की जिस चार एकड़ जमीन में गोशाला चलाई जा रही है। उसका प्रॉपर्टी आईडी भी गोशाला के नाम दर्ज हो गया, जिसकी जानकारी मिलने पर नगर परिषद ईओ ने प्रॉपर्टी टैक्स शाखा को इस प्रॉपर्टी आईडी को ठीक करने के लिए निर्देश जारी किए। अब इस प्रॉपर्टी आईडी को भी रद किया जा रहा है। संबंधित ब्रांच के एक कर्मचारी ने बताया कि ईओ के निर्देश पर इसे ठीक किया जा रहा है।