फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dumping yard operating without NOC for 15 years

Kaithal News: 15 साल से बिना एनओसी चल रहा डंपिंग यार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dumping yard operating without NOC for 15 years
- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।
कैथल। खुराना रोड पर बना कचरा डंपिंग प्वाइंट 15 साल से बिना एनओसी के चल रहा है। प्रदूषण बोर्ड कार्रवाई करने के बजाय केवल नोटिस तक सीमित है। लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अफसरों की मिलीभगत के कारण ही डंपिंग यार्ड बिना नियम पूरे किए चल रहा है।
विज्ञापन

यही कारण है कि कार्रवाई नहीं की गई थी। अब ग्रामीण सड़कों पर उतरे और विभाग के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी की तो विभाग ने एनओसी नहीं लेने पर नगर परिषद पर जुर्माने लगाने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि तीन साल पहले भी जब ग्रामीणों ने आंदोलन किया था तो विभाग ने ये नोटिस का खेल शुरू किया था लेकिन तब भी नोटिस के अलावा कोई कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन

धरने पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि प्रदूषण बोर्ड कार्रवाई करता तो ये डंपिंग यार्ड कई साल पहले बंद हो जाता। वे लोग कई बार प्रदूषण बोर्ड को लिख चुके थे। अब भी ग्रामीणों ने जब प्रदूषण बोर्ड के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर ली थी तब प्रदूषण बोर्ड के असफरों ने यह कार्रवाई की है। करीब आठ गांव के लोग यार्ड पर ताला लगा कर धरने पर बैठे हैं। प्रदूषण बोर्ड ने नगर परिषद पर करीब 96 लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने धोखे से ली किसानों की जमीन
जब यहां पर करीब 32 एकड़ जमीन किसानों की अधिग्रहित की गई थी तो उनसे झूठ बोला गया था। प्रशासन ने यहां पर सिर्फ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने और ग्रीन बेल्ट बनाने की बात किसानों से कही थी। - ईश्वर नंबरदार
प्रशासन नियमों का ध्यान रखे
ग्रामीणों ने अब जो आंदोलन शुरू किया है, उसका एक ही लक्ष्य है कि प्रशासन सभी नियमों को पूरा करने वाले स्थान पर डंपिंग यार्ड बनाए। अब ये ताला नहीं खुलेगा। प्रशासन नहीं माना तो ये कचरा अधिकारियों के कार्यालयों और घर तक जाएगा। -गुरनाम सहारण
यहां कुत्तों का घूम रहा झुंड
कचरा उठान करने वाली एजेंसी सिर्फ अवैध रूप से इसको चला ही नहीं रही थी बल्कि कई गांवों के ग्रामीणों के नाक में दम कर रखा था। यहां मरे हुए जानवर तक लाए जाते थे और मांस बाहर बिखरने से कुत्तों के झुंड यहां बन गए हैं।- प्रीतम सिंह

एजेंसी अवैध कब्जे भी कर रही
कचरा डालने वाली एजेंसी को करीब पांच एकड़ जमीन दी गई है लेकिन एजेंसी ने करीब 11 से 12 एकड़ जमीन में कचरा फैला रखा है। एजेंसी डंपिंग यार्ड के आसपास खाली पड़ी हुडा की जगहों पर भी अवैध कब्जे कर रही है। - जोर सिंह मोर

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

- ईश्वर नंबरदार, निवासी गांव खुराना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed