फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Due to non-lifting of garbage, heaps of garbage in the vegetable market

कचरे का उठान न होने से सब्जी मंडी में लगे कचरे के ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Due to non-lifting of garbage, heaps of garbage in the vegetable market
23-कैथल। सब्जी मंडी में घूम रहे गोवंश - फोटो : Kaithal
कैथल। सब्जी मंडी में बीते दो दिनों से कचरे का उठान नहीं हो रहा। जिस कारण से पूरी सब्जी मंडी में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे मंडी में आने वाले किसानों, मासाखोरों व सब्जी खरीदारों को बीमार होने का भय बना हुआ है। मंडी के मुख्य गेट से लेकर चारों ओर गंदगी बिखरी हुई है। इस गंदगी में बेसहारा पशु मुंह मारते हैं और इससे दूर तक फैला देते हैं। गंदगी के ढेर से दुर्गंध आ रही है, जिससे वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

मंडी में कार्यरत मासाखोर पंकज, कृष्ण, रवि, प्रवीन व सुखदेव ने कहा कि दो दिनों से सब्जी मंडी में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। कोई भी सफाई कर्मचारी सफाई करने के लिए नहीं पहुंच रहा। बीते दिन हुई बूंदाबांदी से कचरा सड़ने के कारण दुर्गंध फैल गई है। इसके चलते ग्राहक भी सब्जी खरीदने से किनारा करने लग गए है। वहीं दूसरी ओर सब्जी मंडी में घूम रहे बेसहारा गोवंश मासाखोरों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। कई बार दो गोवंश आपस में लड़ने लग जाते हैं और लड़ते-लड़ते कई मासाखोरों की सब्जियों को खराब कर देते हैं। वहीं कई बार गोवंश के पास से गुजरते हैं तो यह अपने सींगों से हमला भी कर देते है। ऐसे ही गोवंश के कारण कई लोग अब तक चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से मंडी में सफाई करवाई जाए और गोवंश को गोशाला में छोड़ा जाए।
विज्ञापन

कोट
शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है। पता किया जाएगा कि मंडी में से कचरे का उठान क्यों नहीं हो पा रहा है। इसे उठवाया जाएगा।
नगर परिषद कुलदीप मलिक, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed