{"_id":"66d79cdbfa2d88c16605b1b4","slug":"dsp-met-the-family-members-in-the-case-of-the-death-of-a-teenager-after-being-attacked-with-a-screwdriver-and-bricks-kaithal-news-c-245-1-kht1001-120811-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पेचकस व ईंटों के हमले के बाद किशोर की मौत मामले में डीएसपी ने की परिजनों से मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पेचकस व ईंटों के हमले के बाद किशोर की मौत मामले में डीएसपी ने की परिजनों से मुलाकात
विज्ञापन
पूंडरी। 16 वर्षीय किशोर पर स्कूल में ही पढ़ने वाले अन्य बच्चों की ओर से किए पेचकस और ईंटों के हमले के बाद किशोर की मौत के मामले में मंगलवार को डीएसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पहले भी पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मंगलवार को रविदास सभा के प्रधान जोगिंद्र जोगी की अगुवाई में समाज के कई लोगों ने डीएसपी गुरविंद्र सिंह से मुलाकात की और उनसे मांग की इस मामले में जो भी दोषी है उनको पकड़ा जाए।
डीएसपी ने पीडि़त परिवार व समाज के लोगों को आश्वासन दिया कि इस मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि 30 अगस्त को स्कूल की छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे 16 वर्षीय छात्र प्रिंस पर स्कूल में ही पढ़ने वाले छात्रों ने पेचकस से हमलाकर घायल कर दिया, जिसे पीजीआई रैफर किया गया।
जहां इलाज के दौरान उसकी सोमवार को मौत हो गई थी। अभी तक पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को आरोपी बनाया है लेकिन अब एक और युवक का नाम सामने आ रहा है। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। खुद डीएसपी गुरविंद्र सिंह और थाना प्रभारी रामनिवास मामले के हर पहलु की जांच कर रहे हैं।