फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dryness of eyes increases due to increase in temperature

Kaithal News: तापमान में इजाफा होने से बढ़ा आंखों का सूखापन

Sun, 20 Apr 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Apr 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Dryness of eyes increases due to increase in temperature
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद अब तापमान में इजाफा होने के बाद लोग आंखों की बीमारी से पीड़ित हो रहे हैं। एलर्जी होने से आंख में खुजली, चुभन, जलन आदि की परेशानी हो रही है। ऐसे में इन मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बड़ों के साथ-साथ बच्चों की संख्या भी अधिक है। डॉक्टर इलाज के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

ज्यादातर लोगों को आंखों में एलर्जी और ड्राइनेस जैसी समस्या सामने आ रही है। नागरिक अस्पताल में आंखों की जांच व इलाज के लिए रोजाना करीब 200 मरीज पहुंच रहे हैं जबकि सामान्य दिनों में 80 से 100 के बीच ओपीडी होती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि लंबे समय तक अधिक तापमान में रहने से हीट स्ट्रोक का खतरा तो रहता ही है। इसके साथ ही शरीर के कई अंगों पर इसका नकारात्मक असर भी देखने को मिल रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री पर पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला नागरिक अस्पताल की डॉ. कविता गोयल ने बताया कि गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से बचते रहना जरूरी है। गंभीर स्थितियों में इससे कई अंगों को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही जानलेवा साइड इफेक्ट का खतरा भी रहता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक तापमान के कारण आंखों से जुड़ी समस्याएं बढ़ने का खतरा रहता है। अधिक गर्मी और शुष्क हवाएं आपकी आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है। इन दिनों अस्पतालों में आंखों में लालिमा, दर्द, जलन और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस के मामले भी बढ़ गए हैं। ड्राई आई की वजह से आंखों में कई तरह की समस्याएं होती हैं। गर्मियों में धूप की वजह से आपकी आंखों में चुभन, जलन या खुजली होती है। इलाज न कराने पर समस्या बढ़ सकती है।


नागरिक अस्पताल में आंखों से संबंधित बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों की जांच के लिए चिकित्सकों के भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। इस समय प्रतिदिन 150 से 200 की ओपीडी आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टर के पास हो रही हैं। - डॉ. सचिन मांडले, प्रधान चिकित्सा अधिकारी, जिला नागरिक अस्पताल, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed