फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drug smuggler caught with opium

Kaithal News: अफीम के साथ में नशा तस्कर को पकड़ा

Fri, 15 Aug 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 15 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler caught with opium
कैथल। एंटी नारकोटिक सैल ने थाना सदर क्षेत्र से 864 ग्राम अफीम सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम शाम के समय क्योड़क बस अड्डा के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नरवाना निवासी राजेश कुमार, जो लंबे समय से अफीम और डोडा पोस्त बेचने का धंधा करता है, पीठू बैग लेकर गांव नौच की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने क्योड़क-नौच रोड पर संदिग्ध को काबू कर लिया। ईटीओ कैथल प्रशांत कादियान की मौजूदगी में की गई जांच में आरोपी के बैग से 864 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर मौके पर पहुंचे एसआई जोगिंदर सिंह ने उसे गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed