फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drug smuggler arrested along with opium from Guhla area

Kaithal News: गुहला क्षेत्र से अफीम सहित नशा तस्कर काबू

Thu, 31 Jul 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 31 Jul 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested along with opium from Guhla area
कैथल। एंटी नारकोटिक्स सेल ने थाना गुहला क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 49 ग्राम अफीम सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह के नेतृत्व में एएसआई राजेश कुमार की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि गांव दाबनखेड़ी निवासी बिट्टू मसीह गिल अपने घर से अफीम बेचने के इरादे से निकलने वाला है। सूचना की पुष्टि होते ही टीम ने तत्परता दिखाते हुए गांव की गली में पैदल आ रहे संदिग्ध बिट्टू को दबोच लिया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार बंसीलाल की मौजूदगी में तलाशी के दौरान बिट्टू के कब्जे से एक पारदर्शी पन्नी में 49 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना गुहला में मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसआई नरेंद्र सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed