फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drug addiction is the biggest challenge for society: DSP

समाज के लिए नशा सबसे बड़ी चुनौती : डीएसपी

Fri, 12 Sep 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Sep 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction is the biggest challenge for society: DSP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के निर्देशानुसार वीरवार को गीता भवन में जिला केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन और पुलिस विभाग की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि डीएसपी गुहला कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि समाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती नशा है। इसे समाप्त करने में पुलिस व प्रशासन के साथ-साथ मेडिकल स्टोर संचालकों का सहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

बैठक में जिलेभर के केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी, मेडिकल स्टोर संचालक और पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि नशे को समाप्त करने के लिए पुलिस व प्रशासन के साथ-साथ मेडिकल स्टोर संचालकों का सहयोग भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में पंजीकृत डॉक्टर की पर्ची के बिना नशीली दवाइयां न दी जाएं। सभी मेडिकल स्टोर में एनआरएक्स रजिस्टर बनाए रखने और सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने का निर्देश भी दिया गया।
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि जिला पुलिस और प्रशासन नियमित रूप से मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण और निगरानी कर रहे हैं। यदि कोई संचालक नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नशा बेचने या बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि यदि किसी मेडिकल स्टोर संचालक को कोई संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो वह तुरंत इसकी सूचना पुलिस या जिला प्रशासन को दें। ऐसी सूचनाओं पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीएसपी कुलदीप बेनीवाल ने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है जब हम सभी मिलकर ईमानदारी से प्रयास करें। मेडिकल स्टोर संचालक अपनी जिम्मेदारी समझें और कानून का पालन करते हुए नशे के खिलाफ इस जंग में सक्रिय सहयोग दें। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने प्रशासन के नशा मुक्त अभियान में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed