फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drizzle in the afternoon, then humidity made life miserable

Kaithal News: दोपहर में बूंदाबांदी, फिर उमस ने किया बेहाल

Mon, 14 Jul 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drizzle in the afternoon, then humidity made life miserable
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सावन माह की शुरुआत के साथ जिले में मौसम लगातार करवट ले रहा है। सोमवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि बाद में उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। इससे पहले रविवार को हुई बारिश ने कुछ राहत दी थी, लेकिन सोमवार को चिपचिपी गर्मी ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया। अधिकतम तापमान 33.1 और न्यूनतम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


तेज गर्मी और उमस के चलते दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लोग घरों में ही रहना पसंद कर रहे हैं और अधिकांश बाहर निकलना सुबह या शाम के समय ही उचित समझ रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों जैसे कोल्ड ड्रिंक, ठंडी लस्सी, गन्ने का रस, आइसक्रीम आदि की मांग बढ़ गई है। इस बीच, कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक एवं मौसम विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मानसून में जल्द ही दोबारा सक्रियता देखने को मिल सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी 18 जुलाई तक बादल छाने की प्रबल संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed