फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drinking water supply is disrupted due to drying up of water in tanks

जल घरों के टैंकों का पानी सूखने से पानी की सप्लाई हो रही बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply is disrupted due to drying up of water in tanks
राजौंद। नगर में स्थित जल घरों के टैंकों का पानी सूखने से पानी सप्लाई पूरी तरह बाधित हो रही है। आलम यह है कि कई कॉलोनियों में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही तो कुछ वार्डों में एक दिन छोड़कर पानी पहुंच रहा है। इतना ही नहीं राजौंद से गुजरने वाले रजबाहे भी सूखे हैं, जिससे टैंकों का पानी सूखने से नगर के लोगों को नहरी पानी न मिलने से लोगों में हाहाकार मची हुई है। हालांकि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जलघर में लगाए गए ट्यूबवेल से पानी सप्लाई तो की जा रही है, लेकिन पूरे नगर में पर्याप्त मात्रा नहीं पहुंच रहा।
विज्ञापन

इससे लोगों को पानी के लिए पिछले कई दिनों से परेशान होना पड़ रहा है। जन स्वास्थ्य के कर्मचारियों का कहना है कि नहर में पानी न आने से टैंकों का पानी सूख चुका है। नागरिक राममेहर, कृष्ण, हवा सिंह, रामसिंह, शमशेर, सुभाष, रामकुमार, मोहन, मदन, राजकुमार का कहना है कि कहने को तो राजौंद को नगरपालिका का दर्जा दिया गया है घर घर नहरी पानी पहुंचाने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन पिछले कई दिनों से नहरी पानी नहीं मिल रहा। घरों में लगे हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है। इससे गर्मी के इस मौसम में पानी के लिए भारी मुश्किल हो रही है। उन्होंने मांग की कि पेयजल की समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed