फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Drains are not clean in Pratap Gate and Amargarh Gamdi

Kaithal News: प्रताप गेट और अमरगढ़ गामड़ी में नाले साफ नहीं

Wed, 25 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 25 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Drains are not clean in Pratap Gate and Amargarh Gamdi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मानसून आने को है, लेकिन नगर परिषद और संबंधित विभागों की ओर से जलभराव की समस्या से निपटने की तैयारियां अभी तक अधूरी हैं। शहर के दो प्रमुख क्षेत्रों प्रताप गेट और अमरगढ़ गामड़ी में नालों की स्थिति बेहद खराब है।

इन दोनों क्षेत्रों से शहर के मुख्य नाले गुजरते हैं, जिनकी अभी तक सफाई तक शुरू नहीं हुई है। एक नाला नगर परिषद और दूसरा लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है, लेकिन दोनों ही नालों में गंदगी भर चुकी है। परिणामस्वरूप, करीब 20 हजार की आबादी हर साल जलभराव की समस्या से जूझ रही है।
विज्ञापन


अमरगढ़ गामड़ी में 32 साल से यह है समस्या

पिछले तीन दशक से यहां नालों की सफाई मानसून शुरू होने के बाद ही की जाती है, जिससे हर बार हालात बिगड़ते हैं। बारिश के दौरान सीवरेज का गंदा पानी नालों में मिलकर रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच जाता है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है। दुकानदारी भी प्रभावित होती है। -राजू कुमार, स्थानीय दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश होने पर प्रताप गेट पर हो जाता है जलभराव

कॉलोनी से गुजर रहे नाले की समय पर सफाई न होने के कारण बारिश के दिनों में पूरा क्षेत्र पानी से भर जाता है। पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि तत्काल सफाई कार्य शुरू किया जाए, ताकि लोगों को जलभराव से राहत मिल सके। -राजेंद्र कुमार, प्रताप गेट निवासी


मानसून को ध्यान में रखते हुए सभी नालों की सफाई का कार्य पहले ही शुरू किया जा चुका है। कई जगहों से गंदगी हटाई जा रही है। 30 जून से पहले सभी नालों की सफाई पूरी कर ली जाएगी। -दीपक कुमार, ईओ, नगर परिषद कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed