{"_id":"627423b7f5919b5a5461970e","slug":"dr-mukesh-has-the-responsibility-of-general-secretary-in-haryana-red-cross-kaithal-news-knl107205763","type":"story","status":"publish","title_hn":"डा. मुकेश को हरियाणा रेडक्रॉस में महासचिव की जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डा. मुकेश को हरियाणा रेडक्रॉस में महासचिव की जिम्मेदारी
विज्ञापन
42-कैथल। रेडक्रॉस हरियाणा के महासचिव नियुक्त होने पर डॉ मुकेश अग्रवाल को बधाई देते हुए शहरवासी।
- फोटो : Kaithal
कैथल। हरियाणा रेडक्रॉस में उपाध्यक्ष रह चुके डा. मुकेश अग्रवाल को फिर से रेडक्रॉस में बड़ी जिम्मेवारी दी गई है। अबकी उन्हें हरियाणा रेडक्रॉस में राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है। चंडीगढ़ में कार्यभार ग्रहण करने के बाद बृहस्पतिवार को डा. मुकेश कैथल पहुंचे। यहां उनका चिकित्सकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
डा. मुकेश अग्रवाल ने इसके लिए मुख्यमंत्री और राज्यपाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बतौर रेडक्रॉस महासचिव उनकी प्राथमिकता रहेगी कि कैथल जिले में रेडक्रॉस का नया कार्यालय भवन बनाया जाएगा ताकि यहां बच्चों को ट्रेनिंग लेने में किसी तरह की दिक्कत न हो। उन्होंने बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में कार्यभार ग्रहण किया और इसके बाद जिला रेडक्रॉस कार्यालय पहुंचे। बाद में रेलवे गेट स्थित उनके कार्यालय में नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन व परिजनों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
नीमा के प्रधान सोहन लाल मित्तल, एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. बीके मक्कड़, डा. राजेंद्र ठुकराल, डा. प्रदीप शर्मा, डा. हेमंद मनचंदा, डा. सुमित खरबंदा, डा. हरिओम शंकर, डा. दिनेश गुप्ता, डा. राजेश सीकरी सहित परिवार के सदस्यों सहित रेडक्रॉस सचिव रामजी, डा. बीरबल दलाल, पार्षद गोपाल सैनी सहित कई गणमान्य लोगों ने डा. मुकेश अग्रवाल को पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
प्रोफाइल
भारत विकास परिषद में रहे हैं डा. मुकेश अग्रवाल-डा. मुकेश अग्रवाल आरएसएस व उससे जुड़े संगठन भारत विकास परिषद में लंबे समय से जुड़े रहे हैं। उनके संगठन में किए गए कार्य को देखते हुए ही पिछली बार रेडक्रॉस का राज्य उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया था। अब उन्हें उससे भी बड़ी जिम्मेवारी देते हुए सरकार ने राज्य महासचिव नियुक्त किया है। जिसमें सेक्टर 16 चंडीगढ़ में कार्यालय से लेकर गाड़ी व अन्य सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी।