फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dr Jagdeep Brar, Additional Sugarcane Commissioner, Agriculture and Welfare Department inspected the fields

कृषि एवं कल्याण विभाग के अतिरिक्त गन्ना आयुक्त डॉ .जगदीप बराड़ ने किया खेतों का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Dr Jagdeep Brar, Additional Sugarcane Commissioner, Agriculture and Welfare Department inspected the fields
Dr Jagdeep Brar, Additional Sugarcane Commissioner, Agriculture and Welfare Department inspected the fields - फोटो : Kaithal
पराली प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन व कृषि एवं किसान कल्याण विभाग किसानों को जागरूक करने के लिए कार्य कर रहा है। शनिवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त गन्ना आयुक्त डॉ. जगदीप बराड़ कैथल पहुंचे। उन्होंने जसवंती और खरौदी व भूना के खेतों का निरीक्षण किया, इस दौरान खरौदी में खेत में आग लगी दिखी तो मौके पर पानी का छिडक़ाव किया गया और उक्त किसान के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। जगदीप बराड़ ने किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को पराली के उचित प्रबंधन व फाने नहीं जलाने की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने कृषि एवं अन्य सम्बन्धित हित धारकों के साथ मिलकर पूरी पराली के प्रबन्धन के लिए एक व्यापक जिला कार्य योजना बनाई है। किसान योजनाओं का लाभ उठाएं व अपनी भूमि की उर्वरा शक्ति को बचाएं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ कर्मचंद ने बताया कि वर्ष 2021 खरीफ सीजन के दौरान लगभग 3 लाख 87 हजार 500 एकड़ में धान की रोपाई की गई है और इसमें से लगभग 30 प्रतिशत एरिया यानि 1 लाख 15 हजार एकड़ में बासमती व 2 लाख 72 हजा 500 एकड़ एरिया में गैर बासमती धान की रोपाई की गईहै। 2.5 टन प्रति एकड़ के हिसाब से 9.60 लाख टन पराली का उत्पादन होता है। जिसके लिए विभाग द्वारा पराली प्रबंधन पर कार्य किया जा रहा है और किसानों को स्कीम के तहत मशीनें भी उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed