{"_id":"6988e4ed369f73254c0715aa","slug":"dr-ashok-kumars-book-released-kaithal-news-c-18-1-knl1004-841982-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: डाॅ़ अशोक कुमार की पुस्तक का विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: डाॅ़ अशोक कुमार की पुस्तक का विमोचन
Mon, 09 Feb 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 09 Feb 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
कैथल। संगीत साहित्य कला मंच की ओर से सातवें वार्षिक उत्सव सबरस कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन वसंत ऋतु के आगमन के उपलक्ष्य में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीतज्ञ श्याम सुंदर शर्मा गौड़ ने सरस्वती वंदना से किया। इस अवसर पर डाॅ अशोक कुमार की नव प्रकाशित दस्तावेजी पुस्तक कह रैदास विचार का विमोचन किया गया, जिसमें संत कवि रैदास जी के मानवता के लिए किए गए संघर्षों को दर्शाया गया है।
विशिष्ट अतिथि कमलेश शर्मा ने डाॅ अशोक कुमार को अपना होनहार छात्र बताते हुए उनके परिश्रम और लगन की सराहना की। मुख्य अतिथि डाॅ हरीश चंद्र झंडई ने जीवन में सकारात्मक कार्य करते रहने का संदेश दिया। प्रो़ अमृत लाल मदान, गंगा, अमृत सचदेवा, शम्मी, लक्ष्मी नारायण और रजनीश शर्मा सहित अन्य कलाकारों ने गीत, भजन और शास्त्रीय प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को यादगार बनाया।
कवि सम्मेलन में सतीश शर्मा, सोहन लाल शर्मा सोनी, रामफल गौड़, दिनेश बंसल दानिश और रिसाल जांगड़ा सहित कवियों ने रचनाएं प्रस्तुत कीं। समारोह के अंत में सभी रचनाकारों और कलाकारों को शॉल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद