{"_id":"661f0a5b65e177de4d002a66","slug":"dont-waste-your-opportunity-to-vote-in-five-years-dc-kaithal-news-c-18-1-knl1004-370184-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पांच साल में मतदान का मौका, व्यर्थ न गवाएं ः डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पांच साल में मतदान का मौका, व्यर्थ न गवाएं ः डीसी
Wed, 17 Apr 2024 05:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है, इसलिए सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदान करके देश के प्रति अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें। यह अपील जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने दी है।
कहा कि यह अवसर हमें गंवाना नहीं चाहिए बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें। उन्होंने जिला के मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मतदान करना उनका अधिकार है। हमारे देश में युवाओं की संख्या अधिक है, इसलिए भारत को युवा देश कहते हैं। इस बात को युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अगर आप अपनी आवाज को बुलंद रखना चाहते हैं तो लोकतंत्र के पर्व में वोट डालकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
वे खुद मतदान करने के साथ साथ अपने आस पास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना चाहिए। यदि मतदाताओं को कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आता है तो वह मतदान करने से वंचित न रहे बल्कि पोलिंग बूथ पर जाकर नोटा को वोट कर सकते हैं।
विज्ञापन
संविधान में सभी को वोट का समान रूप से अधिकार दिया गया है। महिलाओं के वोट की कीमत पुरुषों के बराबर है, इसलिए उन्हें लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए और अपने मत का बिना किसी डर भय के उपयोग करते हुए सही उम्मीदवार को चयन करना चाहिए। डीसी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता चुनाव प्रक्रिया के पूर्ण होने तक लागू रहेगी। कहीं पर भी संहिता का उल्लंघन नजर आता है तो वह अपनी शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय, हेल्पलाइन टोल फ्री नं. 1950 तथा सी-विजिल एप पर कर सकते हैं।