फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Don't be afraid of online challan messages

Kaithal News: ऑनलाइन चालान के मैसेज से डरे नहीं

Tue, 09 Jul 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 09 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Don't be afraid of online challan messages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऑनलाइन चालान के मैसेज से डरे नहीं। आजकल साइबर ठगों ने ऐसे मैसेज भेजकर लोगों से ठगी शुरू कर दी है। इनसे बचाव के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

साइबर थाना प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु ने बताया कि डिजिटल दुनिया के इस दौर में जितनी तेजी से काम हो रहे हैं, उतनी ही तेजी से साइबर ठग भी बढ़ते जा रहे हैं। ठगी का एक तरीका ऑनलाइन चालान के बहाने हो रहा है, जिसमें लोगों के फोन पर ई-चालान का मैसेज जाता है और जो इस पर क्लिक करता है, उसके साथ ठगी हो जाती है।
विज्ञापन


पीएसआई शुभ्रांशु ने कहा कि आजकल कई जगह लाइट और सड़क पर कैमरे लगे हुए हैं, अगर आपने किसी भी यातायात नियम का उल्लंघन किया तो ये तुरंत आपकी फोटो लेते हैं और कंट्रोल रूम को भेज देते हैं। जिसके बाद आपका चालान हो जाता है, इसे ई-चालान कहते हैं। इसका मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आता है। इसमें एक लिंक होता है, ऊपर लिखा होता है कि आपने नियम तोड़ा है और आपका चालान किया गया है। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको चालान की पूरी डिटेल मिलती है, साथ ही फोटो भी अटैच होती है। यहीं से आप अपने चालान का पेमेंट भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि अब इसी लिंक का फायदा उठाकर साइबर ठग लोगों को चूना लगा रहे हैं। एक रैंडम नंबर से लोगों को चालान जैसा ही एक मैसेज भेजा जाता है, जिसमें बताया जाता है कि आपका ई-चालान हुआ है। आमतौर पर लोग तुरंत ये जानना चाहते हैं कि किस बात का चालान किया गया है, यही वजह है कि लोग तुरंत इस लिंक पर क्लिक कर लेते हैं, जो उनके लिए कई बार खतरनाक साबित हो सकता है। अब फोन पर भी ई-चालान का कोई ऐसा मैसेज आता है तो आप इस पर तुरंत क्लिक न करें। आप सबसे पहले अपने फोन से ही ई-चालान की वेबसाइट पर जाएं। यहां आपको सिर्फ अपनी गाड़ी का नंबर और लाइसेंस के आखिरी कुछ नंबर डालने होते हैं।


इसके बाद आपके सामने ई-चालान की पूरी डिटेल आ जाती है। अगर चालान हुआ है तो आप लिंक पर क्लिक कर सकते हैं, नहीं तो आपको सारी जानकारी इसी वेबसाइट से मिल जाएगी। किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed