फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Do not share OTP, UPI, ATM PIN to anyone: SP

ओटीपी, यूपीआई, एटीएम पिन किसी को न बताएं : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Do not share OTP, UPI, ATM PIN to anyone: SP
Do not share OTP, UPI, ATM PIN to anyone: SP - फोटो : Kaithal
साइबर अपराधियों से सावधान को लेकर एसपी लोकेंद्र सिंह ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए ऑनलाइन की ओर आमजन का रुझान बढ़ा है। जिसके कारण अपराधी साइबर धोखाधड़ी को अनेक माध्यमों से एक संगठित अपराध के रूप में अंजाम दे रहे हैं। साइबर अपराध के प्रति जागरूक होकर ही खुद को साइबर ठगी से बचा सकते है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि फोन कॉल/एसएमएस या अन्य किसी माध्यम से ओटीपी, यूपीआई, एमपिन, एटीएम पिन, सीवीवी किसी के साथ भी शेयर नहीं करना चाहिए। एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से आए किसी भी लिंक पर भी क्लिक न करे। उन्होंने नागरिकों को जागरूक करते हुए कहा कि जब भी आपके पास पैसे भेजता है तो धनराशि अपने आप हमारे खाता में जमा हो जाती है। किसी व्यक्ति के कहने पर रिमोट एक्सेस एप जैसे क्विक स्पोर्ट, एनी डेस्क या अन्य कोई एप्प को प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं करना चाहिए और न ही इनके आईडी व पासवर्ड किसी से शेयर करें। फोन, ईमेल, एसएमएस या व्हाट्सएप पर आए नौकरी, लाटरी जैसे विज्ञापनों पर भी विश्वास न करें।
विज्ञापन

एटीएम मशीन से पैसे निकालते या जमा करते समय भी किसी अज्ञात व्यक्ति से सहायता न लें। इसके अलावा किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत अपने बैंक व नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed