{"_id":"610c3ad28ebc3ebb5065ab8c","slug":"do-not-be-afraid-of-tuberculosis-get-treatment-kaithal-news-knl78992118","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘क्षय रोग से घबराएं नहीं, इलाज करवाएं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘क्षय रोग से घबराएं नहीं, इलाज करवाएं’
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि लोग क्षय रोग से घबराने की बजाए इसका इलाज करवाएं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 500 रुपये की सहायता राशि भी दी जा रही है। यदि 2 सप्ताह से ज्यादा खांसी हो, सायं के समय बुखार आता हो, छाती में दर्द होता हो तो यह लक्षण क्षय रोग के हो सकते हैं। ऐसे में नजदीकी डीएमसी या बलगम जांच केंद्र में जांच जरूर करवाएं। जिले में 1 जनवरी 2021 से अब तक 5391 बलगम टेस्ट किए जा चुके हैं।
यह जानकारी देते हुए सीएमओ डा. जयंत आहूजा ने बताया कि प्रदेश से क्षय रोग का वर्ष 2025 तक उन्मूलन किया जाना है। ऐसे में जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से क्षय रोग मुक्त हरियाणा को लेकर कार्य कर रहा है। क्षय रोग के नए मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर देने पर इन्फॉर्मर को 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। क्षय रोग के पूरी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800116666 पर संपर्क कर सकते हैं।
क्षय रोग के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप बातीश ने बताया कि क्षय रोग एक ऐसी बीमारी है जिसके सबसे ज्यादा मरीज देखने को मिलते हैं। यह एक संक्रामक रोग है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में बड़ी आसानी से फैल जाता है। फेफड़ों के अलावा ब्रेन, यूट्रस, मुंह, किडनी, गले और लीवर में भी क्षय रोग हो सकता है।
विज्ञापन
जिले में नागरिक अस्पताल, पुराना सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीवन, सीएचसी गुहला, सीएचसी कौल, सीएचसी पूंडरी, सीएचसी कलायत, सीएचसी राजौंद, पीएचसी खरकां, पीएचसी पाई व पीएचसी बालू पर मुफ्त जांच करवा सकते हैं।