फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DMC directs XEN to install CCTV cameras in bar premises within two days, expresses displeasure over delay

Kaithal News: बार परिसर में दो दिन में लगवाएं सीसीटीवी कैमरे, डीएमसी ने एक्सईएन को दिए निर्देश, देरी पर जताई नाराजगी

Tue, 10 Feb 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 10 Feb 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
DMC directs XEN to install CCTV cameras in bar premises within two days, expresses displeasure over delay
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) कपिल शर्मा ने बार कॉम्प्लेक्स में सीसीटीवी कैमरे लगाने के कार्य में हो रही देरी पर कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने नगर परिषद के एक्सईएन से नाराजगी दिखाते हुए चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर काम धरातल पर शुरू नहीं हुआ, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल, बार कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सांसद कोष से तीन लाख रुपये की राशि सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु स्वीकृत की गई है। इस राशि से परिसर के प्रवेश और निकास द्वारों सहित संवेदनशील स्थानों पर कैमरे लगाने की योजना है, ताकि गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके। हालांकि बजट स्वीकृत हुए काफी समय बीत चुका है, लेकिन प्रशासनिक सुस्ती के कारण अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


अधिकारियों की कार्यशैली पर बिफरे डीएमसी ः सोमवार को विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जब बार कॉम्प्लेक्स में सीसीटीवी प्रोजेक्ट की स्थिति सामने आई, तो डीएमसी को पता चला कि फाइलें अब भी टेबल-दर-टेबल घूम रही हैं, जबकि मौके पर कोई प्रगति नजर नहीं आ रही। इस पर डीएमसी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए एक्सईएन से फोन पर जवाब तलब किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएमसी ने स्पष्ट कहा कि जनहित और सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नगर परिषद के एमई को भी निर्देश दिए कि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर कार्य प्रारंभ कराया जाए।


डीएमसी कपिल शर्मा ने निर्देश दिए कि सभी प्रक्रियाएं और कागजी औपचारिकताएं तुरंत पूरी कर दो दिनों के भीतर सीसीटीवी इंस्टॉलेशन का कार्य शुरू किया जाए। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, मुझे फाइलों में नहीं, मौके पर काम चाहिए। दो दिन बाद मैं खुद इसकी रिपोर्ट लूंगा। डीएमसी के इस सख्त रुख के बाद विभाग में खलबली मच गई है और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी काम में तेजी लाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed