{"_id":"6699ad13f8325a9ef70ed2c5","slug":"dj-operators-plea-on-ban-did-not-work-kaithal-news-c-18-1-knl1004-433729-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रतिबंध पर डीजे संचालकों की गुहार, न आई काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रतिबंध पर डीजे संचालकों की गुहार, न आई काम
Fri, 19 Jul 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 19 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दो दिन पहले कैथल जिला प्रशासन की ओर से कांवड़ यात्रा के दौरान
डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाने के विरोध में वीरवार को सभी डीजे संचालक डीसी से मिलने लघु सचिवालय में पहुंचे। डीजे संचालकों का अनुरोध जब स्वीकार न हुआ तो वे निराश दिखे। हालांकि डीएसपी ने तय सीमा व शर्तों के साथ डीजे बजाने की अनुमति देने की बात कही हैै।
एक डीजे संचालक ने कहा कि हमारे साथ इस काम में चार से पांच लोग जुड़े हुए हैं। अगर प्रतिबंध रहेगा तो सभी का रोजगार छिनेगा। डीजे संचालकों ने कहा कि हमने दो-दो महीनों से डीजे की बुकिंग की हुई है और अब मौके पर आकर ऐसा फरमान जारी करना बिल्कुल गलत है।
उन्होंने कहा कि डीसी कैथल ने हमसे कहा कि अगर मेरा बस चले तो मैं बिल्कुल ही बंद कर दूं। प्रशासन ने सरकार के आदेश बोलकर मामले से पल्ला झाड़ लिया है। वहीं अब सभी डीजे संचालक विधायक और सरकार के अन्य नुमाइंदो से भी मिलेंगे। डीजे संचालक ने कहा कि अगर हमें अनुमति नहीं मिली तो हम किसी भी कार्यक्रम में चाहे सरकार का हो या प्राइवेट कही डीजे नहीं बजाएंगे।
विज्ञापन
ये था मामला ः मंगलवार को शाम के समय थाना शहर कैथल में डीएसपी मुख्यालय उमेद सिंह ने कांवड़ यात्रा के संबंध में कैथल के नगर पार्षदों व डीजे संचालको को बैठक बुलाई थी। इस दौरान डीएसपी उमेद सिंह ने कहा कि कांवड़ लेने जा रहे गाडिय़ों पर डीजे का प्रयोग करके ध्वनि प्रदूषण करते हुए गाने बजाए जाते है तथा सड़क दुर्घटना का अंदेशा भी बना रहता है। कांवड़ यात्रा दौरान किसी भी गाड़ी पर डीजे लगाने व बजाने की अनुमति नहीं होगी। पार्षद भी क्षेत्र में कांवड़ लेने जा रहे भक्तों को इस बारे में जागरूक करें की गाड़ी पर डीजे ना लगाए। अगर डीजे बजता मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
तय सीमा व शर्तों के साथ डीजे का प्रयोग कर सकते हैं। डीजे की ऊंचाई कम रखें ताकि तार वगैरा से छूने से हादसा न हो। किसी बुजुर्ग आदि को असुविधा हो तो कम आवाज का प्रयोग करें। -उमेद सिंह डीएसपी