फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   DJ and firecrackers will not be played and funeral feasts will be banned

Kaithal News: न बजेगा डीजे व पटाखे और मृत्यु भोज पर लगा प्रतिबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 10:28 PM IST
विज्ञापन
DJ and firecrackers will not be played and funeral feasts will be banned
कलायत। पंचायती फैसलों को लेकर मशहूर सहारण खाप ने सामाजिक कुरीतियों को लेकर एक बार फिर से बड़ा फैसला लिया है। सहारण खाप के गांव खरक पांडवा में हुई पंचायत में गांव के लोगों ने सामूहिक तौर पर कुछ फैसले लिए हैं। ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सुरेश सहारण ने बताया कि गांव में डीजे व आतिशबाजी पर पूर्णतया रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि गांव की युवा पीढ़ी को धन का सदुपयोग करना चाहिए और कुसंगति से बचकर सदमार्ग की ओर अग्रसर होना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गांव में शांति बनाए रखने के लिए कुछ महत्वपूर्ण नियम लागू किए गए हैं। इसमें प्रमुख निर्णय है डीजे बंदी। गांव में अब डीजे बजाने पर रोक लगाई गई है। इसका उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण को रोकना और गांव के निवासियों को शांति प्रदान करना है। अब ट्रैक्टरों पर भी स्पीकर बजाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा पर्यावरण और लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आतिशबाजी और पटाखों पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसी तरह से मृत्युभोज पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। उन्होंने बताया की पंचायत में निर्णय लिया गया की यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे 51 हजार रुपये का जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि गांव के गरीब परिवार से संबंधित वे बच्चे जो पढऩे लिखने में बेहतर है और जो बच्चे खेलों में उत्कृष्ट है जिन्हें पारिवारिक सहयोग नहीं मिल पा रहा उनको ग्राम पंचायत और खरक पांडवा खेल समिति पूरा सहयोग देगी। इस अवसर पर सहारण खाप के पूर्व प्रधान रामपाल, गुरुनाम सिंह, शमशेर सिंह, रत्न सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed