फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Diwali today, worship time from 7:08 to 9:03

दिवाली आज, पूजन का समय 7:08 से 9:03 तक

Mon, 20 Oct 2025 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 20 Oct 2025 03:06 AM IST
विज्ञापन
Diwali today, worship time from 7:08 to 9:03
19kht_16छोटी दिवाली के दिन मिट्टी के दिए खरीदते लोग
कैथल। हिंदू पंचांग के अनुसार दीपावली का पर्व पर्व हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर यानि आज मनाया जाएगा। दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 20 अक्टूबर 2025 की शाम 07:08 से रात 08:18 बजे तक रहेगा। वहीं प्रदोष काल शाम 05:46 से रात 08:18 तक और वृषभ काल शाम 07:08 से रात 09:03 तक रहेगा।
विज्ञापन

लक्ष्मी पूजन के लिए रात्रि का समय 11:41 से देर रात 12:31 बजे तक रहेगा। मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे, और नगरवासियों ने दीपों से संपूर्ण अयोध्या को आलोकित किया था। दीपावली पर भक्त मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, श्रीराम दरबार और कुबेर देवता की पूजा करते हैं। इस दिन रात्रि में दीप प्रज्ज्वलन कर घरों को प्रकाश और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया जाता है। ऐसा माना जाता है कि शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करने से घर में धन, वैभव और सुख-समृद्धि का स्थायी वास होता है।
विज्ञापन

ज्योतिषी धीरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस बार कार्तिक अमावस्या की तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3: 44 से शुरू होकर 21 अक्टूबर की शाम 5: 55 तक रहेगी। ज्योतिष गणना के अनुसार, 20 अक्टूबर को प्रदोष व्यापिनी अमावस्या का संयोग बन रहा है, जो शाम 3: 44 से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मान्यता है कि यदि सायं काल (संध्या समय) में प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाए तो उस दिन दीपावली नहीं मनाई जाती, क्योंकि प्रतिपदा में दीपावली का धार्मिक महत्व नहीं होता। इसी कारण इस वर्ष 20 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जा रही है।

19kht_16छोटी दिवाली के दिन मिट्टी के दिए खरीदते लोग

19kht_16छोटी दिवाली के दिन मिट्टी के दिए खरीदते लोग

19kht_16छोटी दिवाली के दिन मिट्टी के दिए खरीदते लोग

19kht_16छोटी दिवाली के दिन मिट्टी के दिए खरीदते लोग

19kht_16छोटी दिवाली के दिन मिट्टी के दिए खरीदते लोग

19kht_16छोटी दिवाली के दिन मिट्टी के दिए खरीदते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed