फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Diwali-like atmosphere created on election

चुनाव पर बना दिवाली-सा माहौल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Diwali-like atmosphere created on election
05-कैथल। एक गांव में प्रत्याशी द्वारा वितरित करने के लिए रखी फलों की पैकिंग। - फोटो : Kaithal
कैथल। पंचायत चुनाव में दिवाली जैसा माहौल गांव में बना हुआ है। उम्मीदवार मिठाई और फल घर-घर बांटकर मतदान की अपील कर रहे हैं। गांव में टोलियां बनाकर उम्मीदवार की ओर से हर घर मिठाइयां व फल पहुंचाए जा रहा है। सोमवार को भी सरपंच उम्मीदवारों ने खूब मिठाई व फल बांटे है। सुबह से लेकर शाम तक हर घर में सरपंच मिठाई व फल बांटते हुए नजर आए।
विज्ञापन

रविवार रात को ही उम्मीदवारों ने फल की टोकरियां व मिठाई के डिब्बे तैयार कर लिए थे। फल वाली टोकरियों में केले, सेब व अमरूद ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। फल ज्यादातर वे उम्मीदवार वितरित कर रहे हैं, जिनका चुनाव चिह्न फल की टोकरी मिला हुआ है। मिठाइयों में रसगुल्ले, गुलाब जामुन व जलेबी वितरित की जा रही है। एक उम्मीदवार घर के सदस्यों के हिसाब से मिठाई बांट रहा है। पहले घर के सदस्यों की संख्या की जानकारी ली जाती है। उसके बाद उतनी ही मिठाई घर में दे दी जा रही है। कई गांवों में हजारों मिठाई व फलों की टोकरियां बांटी गई हैं।
विज्ञापन

महिला मतदाता भी सराहा रही है फल व मिठाइयों को-महिला मतदाता सुमन, भतेरी, राजो, कुलवंती, केलो व संतरों ने बताया कि पहले शराब ज्यादा बांटी जाती थी, लेकिन अबकी बार फल व मिठाइयों पर उम्मीदवारों का जोर है। मिठाई व फल घर में बच्चा से लेकर बुजुर्ग व महिला खा सकती है। ये युवा सरपंचों की अच्छी पहल है। आज से पहले गांव में सरपंच चुनाव में शराब बांटी जाती है, इस बार फल व मिठाई बांटते देखकर खुशी है। इससे पहले लोग शराब बांटते थे। जो केवल पुरुषों तक ही सीमित थी। अब शराब की बजाए मिठाई या फल बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed