{"_id":"66ea0d0d96c1a6edb2055874","slug":"divider-built-on-the-main-road-now-there-is-jam-kaithal-news-c-18-1-knl1004-478040-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मुख्य मार्ग पर बनाया डिवाइडर, अब लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मुख्य मार्ग पर बनाया डिवाइडर, अब लगता है जाम
Wed, 18 Sep 2024 04:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। नगर में मुख्य मार्ग पर डिवाइडर बनने के बाद से यातायात की समस्या बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि डिवाइडर के कारण सड़क संकरी हो गई है। इसके कारण से दिन भर कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में नगर निवासियों के साथ राहगीरों को बहुत सी दिक्कतें हो रही हैं।
यातायात की समस्या से परेशान सीवन के निवासी बाईपास बनाने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि नगर में कोई बस अड्डा न होने के कारण बसें सड़क पर ही खड़ी होकर अपनी सवारियां चढ़ाती और उतारती हैं। ऐसे में बस रुकने के साथ ही बसों के पीछे तमाम वाहनों की कतारें लग जाती हैं।
ऐसे में अक्सर जाम लग जाता है और राहगीरों को इंतजार करना पड़ता है। उधर, नगर का बाजार भी कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर हैं और साथ ही तीन बड़े बैंक, खंड मुख्यालय, तहसील मुख्यालय, सरकारी स्कूल, थाना कार्यालय सभी मेन रोड पर ही हैं। यहां पर आने वाले सभी लोगों के वाहन भी मेन रोड पर खड़े होते हैं इसके कारण से भी जाम लग जाता है। कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग दो प्रदेशों को जोड़ता है। यहां से वाहनों का आना-जाना भी अधिक है।
विज्ञापन
भारी वाहन भी नगर के बीच में से ही गुजर कर जाते हैं। इसके कारण से उनके पीछे भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। यदि नगर के बाहर से एक बाईपास निकाला जाए तो जाम की स्थिति से निजात पाई जा सकती है।
नगर निवासी राज कुमार वधवा, विजय सरदाना, मनोज आनंद, गौरव वधवा, नरेश मित्तल, जरनैल सिंह धन्जु, रामपाल बंसल, पुरुषोतम सिंह, राजेंद्र सैनी, बलजीत व अन्य ने मांग की है कि नगर में बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने और नगर से जाम की स्थिति को समाप्त करने के लिए नगर के बाहर से एक बाईपास निकाला जाए ताकि नगर में हर समय लगने वाले जाम से निजात मिल सके।
उल्लेखनीय है कि कैथल-पटियाला मुख्य मार्ग पर ही मुख्य बाजार है। यहां पर सुबह से शाम तक लेकर लोगों की भीड़ रहती है। इसी मार्ग पर ही सीवन के दोनों सरकारी स्कूल व बैंक भी है। डिवाइडर के दोनों ओर अधिकतर दुकानों का समान सड़क तक रखा दिखाई पड़ता है। अतिक्रमण से सड़क पतली हो जाती है।