फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District Vice President of BJP Mahila Morcha Sushila Sharma joins Congress

भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुशीला शर्मा कांग्रेस में शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
District Vice President of BJP Mahila Morcha Sushila Sharma joins Congress
District Vice President of BJP Mahila Morcha Sushila Sharma joins Congress - फोटो : Kaithal
भारतीय जनता पार्टी की महिला जिला उपाध्यक्षा सुशीला शर्मा और पूर्व पार्षद आनंद शर्मा ने कांग्रेस मेैं शामिल हो गई हैं। दोनों ने कांग्रेस के अखिल भारतीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की अगुवाई में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कांग्रेस में शामिल होने पर सुशीला शर्मा व पूर्व पार्षद आनंद शर्मा का स्वागत किया व पूरा मान सम्मान देने का भी वायदा किया।
विज्ञापन

सुशीला शर्मा कैथल जिला की भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष, भाजपा शक्ति प्रमुख, महिला सुरक्षा संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष, वीर ब्राह्मण महासंगठन में प्रदेशाध्यक्ष, कैथल भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य है और वार्ड 11 से भाजपा की तरफ से पार्षद उम्मीदवार भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही पूर्व पार्षद आनंद शर्मा ने भी रणदीप सुरजेवाला से मुलाकात कर फिर से कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की।
विज्ञापन

सुशीला शर्मा व आनंद शर्मा ने कहा कि कैथल जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा व जजपा के विधायक हैं लेकिन इसके बावजूद भी कैथल व हरियाणा में आज भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। आए दिन घोटाले उजागर हो रहे हैं। कैथल की जनता दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है। हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा व जजपा पार्टी ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। चुनाव से पहले दोनों पार्टियों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाए व बाद में एक दूसरे की गोदी में जाकर बैठ गए। प्रदेश की जनता की भलाई कांग्रेस पार्टी व रणदीप सुरजेवाला के हाथों में ही सुरक्षित है। इस अवसर पर उनके साथ सुदीप सुरजेवाला, एडवोकेट पी एल भारद्वाज भी मौके पर मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed