फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District level Geeta Jayanti festival will be celebrated from 29th to 1st December: Preeti

जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव 29 से एक दिसंबर तक मनाया जाएगा : प्रीति

Tue, 25 Nov 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Nov 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
District level Geeta Jayanti festival will be celebrated from 29th to 1st December: Preeti
कैथल। डीसी प्रीति ने कहा कि जिला में आगामी 29 से एक दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव भव्य और गरिमा पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। भाई उदय सिंह किला परिसर में हवन यज्ञ से गीता महोत्सव की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से संबंधित तैयारियां शुरू कर दे।
विज्ञापन


उन्होंने सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से आह्वान किया वे गीता जयंती समारोह में अपना सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। डीसी प्रीति ने कहा कि गीता महोत्सव हमारा अध्यात्मिक पर्व है। कार्यक्रम में श्रीमद् भगवद् गीता पर सेमिनार, प्रतियोगिता, प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके साथ ही क्रॉफ्ट दुकाने व खाद्य सामग्री के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसमें संबंधित अधिकारी समाज सेवी संस्थाओं और ऐच्छिक संगठनों को आमंत्रित करते हुए एक रूपरेखा तैयार करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की श्रृंखला में 28 नवंबर को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखोली अड्डा में गीता सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 29 नवंबर को भाई उदय सिंह किला पर गीता यज्ञ से गीता जयंती महोत्सव की विधिवत शुरुआत होगी। इसी दिन विद्यार्थियों के बीच रंगोली, क्राफ्ट, स्केच, श्लोक उच्चारण, गीता प्रस्ताव और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गीता जयंती में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं, परियोजनाओं संबंधित विषयों को लेकर स्टॉल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को गीता सद्भावना यात्रा, गीता आरती का आयोजन किया जाएगा और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। एक दिसंबर को 12 बजे से 12:15 तक ग्लोबल गीता चैटिंग होगी। इसमें भारी संख्या में बच्चे एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसडीएम अजय सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। महोत्सव में जो सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे वो थीम पर आधारित होने चाहिए। इन कार्यक्रमों में स्कूल व कॉलेजों को जोड़ा जाए और अधिक से अधिक बच्चों को भागीदारी सुनिश्चित की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed