फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   District Bar Election: Three candidates removed from the field, now two will have a tough fight

जिला बार चुनाव : मैदान से हटे तीन उम्मीदवार अब दो में होगा कड़ा मुकाबला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
District Bar Election: Three candidates removed from the field, now two will have a tough fight
कैथल। 17 दिसंबर को होने वाले जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में कड़ा मुकाबला होगा। वीरवार को प्रधान पद के उम्मीदवार पीएल भारद्वाज सहित तीन उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं। अब सभी पांच पदों पर दो-दो उम्मीदवार होने से आमने-सामने की टक्कर तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी एडवोकेट रमेश सरदाना, उप चुनाव अधिकारी सुरेंद्र रांझा और बलवान सिंह जोहर ने बताया कि वीरवार को नाम वापसी के दिन प्रधान पद के उम्मीदवार पीएल भारद्वाज, उप-प्रधान पद के उम्मीदवार दीपक अरोड़ा और कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार विनय गर्ग ने नाम वापस ले लिए हैं। अब चुनाव मैदान में प्रधान पद के लिए रविंद्र तंवर और वेद प्रकाश ढुल, उप-प्रधान पद पर धर्मपाल और संजीव कुमार बतान, सचिव पद पर अंकुश जिंदल और कर्ण कालड़ा, सह-सचिव पद पर सुनीता और रमेश कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार और संजीव कुमार सैनी के बीच सीधी टक्कर होगी। उन्होंने बताया कि मतदान 17 दिसंबर को सुबह 9 बजे से 4.30 बजे तक होगा। मतदान के बाद मतगणना का काम शुरू होगा और शाम तक परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बार 1072 मतदाता बार एसोसिएशन चुनाव में वोट डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed