{"_id":"68239be17f7852af2d04a715","slug":"distance-from-social-media-and-studying-for-5-to-6-hours-helped-in-getting-good-marks-kaithal-news-c-18-1-knl1004-646150-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सोशल मीडिया से दूरी और पांच से छह घंटे की पढ़ाई ने दिलाए अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सोशल मीडिया से दूरी और पांच से छह घंटे की पढ़ाई ने दिलाए अंक
Wed, 14 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 14 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल, पूंडरी। हरियाणा और केंद्रीय बोर्ड की ओर से जारी किए परिणाम के बाद विद्यार्थियों ने चेहरे खुशी से खिल उठे। इस दौरान अव्वल विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने परीक्षा तैयारियों पर अनुभव साझा किए। ज्यादातर विद्यार्थियों का कहना था कि बेहतर अंक लाने में सबसे अहम कड़ी सोशल मीडिया से बनाई गई दूरी है। इसी से वे अच्छा प्रदर्शन कर सके हैं।
श्रमिक की बेटी ने हासिल किए 95 प्रतिशत अंक
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पूंडरी की एचबीएसई की 12वीं वाणिज्य विभाग की छात्रा अंजली ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए। छात्रा अंजली ने बताया कि वो सीए करना चाहती है। अंजली ने बताया कि 2018 में उनके पिता की मौत हो चुकी है। तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है। उनकी माता मजदूरी करती हैं। अंजली ने बताया कि शिक्षा के दम पर वह कामयाब होकर अपने माता-पिता का सपना पूरा करना चाहती है। प्रधानाचार्य धर्म सिंह ने बताया कि अंजली उनके विद्यालय की होनहार छात्रा है।
सीए बनना चाहती हैं हरमीत, रोज पढ़ती थी चार घंटे
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की कॉमर्स संकाय में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा हरमीत ने बताया कि वह सीए बनना चाहती है। वह लागतार चार घंटे तक स्कूल के बाद भी पढ़ाई करती थी। इसी वजह से 93 प्रतिशत अंक ले पाई है। दूसरों विद्यार्थियों को भी एकाग्रता धारण कर पढ़ाई की सलाह दी।
विज्ञापन
मोबाइल केवल पढ़ाई के लिए ही करें प्रयोग
हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की एसबीएसई की 12वीं कक्षा की नॉन मेडिकल संकाय की छात्रा सिमरन वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। सिमरन ने अंग्रेजी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। सिमरन ने कहा कि वह मोबाइल से दूर रही। सिमरन ने कहा कि वह दूसरे विद्यार्थियों को भी सलाह देती है कि मोबाइल केवल पढ़ाई के संबंध में ही प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं।
सफलता का कारण सोशल मीडिया से दूरी
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के नॉन मेडिकल संकाय में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र केशव ने बताया कि वह स्कूल के बाद भी पांच घंटे तक पढ़ाई करता था। इसी कारण से वे इतने बेहतर अंक हासिल कर पाया है। उसने बताया कि उनके पिता एक व्यापारी हैं। माता गृहिणी हैं। उसने कहा कि अनवरण अध्ययन के साथ वे लगातार सोशल मीडिया के दूर रहे। उनकी सफलता का यह बड़ा कारण है।
रोजाना कम से कम छह घंटे तक की पढ़ाई
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा की कॉमर्स संकाय में 95.6 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा यशस्वी ने कहा कि वह सीए बनना चाहती है। रोजाना कम से कम छह घंटे तक लगातार पढ़ाई की तो 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर पाई है। वे दूसरे विद्यार्थियों को केवल यही संदेश देना चाहती है कि अपने काम को यदि नियमित रूप से करेंगे तो बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगी। लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है।
सफलता के लिए पढ़ाई का समय प्रबंधन रखें सही
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा के नॉन मेडिकल संकाय में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले सिद्धार्थ ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं। इसके लिए वे कम से कम चार घंटे तक पढ़ाई करते थे। इस दौरान पूरी तरह से सोशल मीडिया से दूरी बनाते हुए पढ़ाई की है। ऐसे में वह अच्छे अंक प्राप्त कर पाया है। सलाह है कि सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई का समय प्रबंधन सही रखें।