फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dispute over possession of agricultural land; father and son attacked while arriving to plough the field.

Kaithal News: कृषि भूमि पर कब्जे का विवाद, खेत में जुताई करने पहुंचे पिता-पुत्र पर हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Dispute over possession of agricultural land; father and son attacked while arriving to plough the field.
कैथल। गांव हरसौला में कृषि भूमि पर कब्जे के विवाद में खेत की जुताई करने पहुंचे पिता व पुत्र पर लाठी व डंडों से हमला कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में मॉडल टाउन, जींद रोड कैथल निवासी पवन कुमार ने बताया कि उसने फरवरी 2026 में गांव हरसौला में 28 कनाल 3 मरला जमीन खरीदी थी। रजिस्ट्री के समय विक्रेताओं ने जमीन का कब्जा उसे सौंप दिया था। 31 जुलाई को वह अपने बेटे निखिल, दुकान के कर्मचारियों और ट्रैक्टर चालकों के साथ जमीन में फसल की बिजाई के लिए पहुंचा था। जब खेत में जुताई की जा रही थी, तभी राजेश, उसकी पत्नी शीला, विक्रम और एक प्रॉपर्टी डीलर वहां पहुंचे। शिकायत के अनुसार, उनके हाथों में लाठी-डंडे और तेजधार हथियार थे।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने आते ही उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें उसके बेटे निखिल को चोटें आईं। इसके बाद गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची। घायल निखिल को सिविल अस्पताल कैथल ले जाकर उसका मेडिकल करवाया गया। पवन कुमार ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोबारा जमीन में आने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना तितरम में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed