फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Displeased brokers distanced themselves from the purchase of mustard

Kaithal News: खफा आढ़तियों ने सरसों की खरीद से बनाई दूरी

Fri, 29 Mar 2024 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Mar 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Displeased brokers distanced themselves from the purchase of mustard
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में हैफेड की ओर से 26 मार्च से ही सरसों की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है लेकिन ढाई प्रतिशत आढ़त की मांग पर मुखर होकर आढ़तियों ने खरीद से दूरी बना ली है।

सरसों की खरीद के लिए हैफेड ने चार खरीद केंद्र बनाए हैं। ये खरीद केंद्र कलायत, पूंडरी, राजौंद और कैथल मंडी में बनाए गए हैं परंतु आढ़ती पिछले साल की तरह इस बार भी सरसों की खरीद प्रक्रिया में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। खरीद मेंं ढाई प्रतिशत की आढ़त न दिए जाने से नाराज आढ़तियों ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल ही सरकार ने सरसों की फसल में आढ़तियों को दी जाने वाली ढाई प्रतिशत आढ़त देने की प्रक्रिया को समाप्त किया था। इसके चलते अब केवल सोसाइटी के माध्यम से हैफेड की ओर से सरसों की खरीद की जा रही है। इसमें सोसाइटी किसानों से सरसों की खरीद कर आगे हैफेड को दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक 256 क्विंटल खरीद

हैफेड के जिला प्रबंधक कृष्ण श्योरण ने बताया कि हैफेड ने जिले में गत 26 मार्च से लेकर अब तक सभी खरीद केंद्रों में 256 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन धर्मपाल कठवाड़ ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सरसों की फसल की खरीद प्रक्रिया में हिस्सा लेने पर आढ़तियों को ढाई प्रतिशत की आढ़त दी जाती थी, लेकिन सरकार ने पिछले सीजन में इसे देना बंद कर दिया था। इसके बाद आढ़तियों ने न तो पिछले साल सरसों की खरीद प्रक्रिया में हिस्सा लिया और न ही इस बार सरसों की खरीद प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं।
मंडी एसो. के प्रतिनिधिमंडल ने की वार्ता
कैथल। नई अनाज मंडी में स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में नई और विस्तार अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार को डीएमईओ अभिनव वालिया और मार्केट कमेटी सचिव बसाऊ राम से सीजन में आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बैठक की। इसमें प्रतिनिधिमंडल ने दोनों ही अधिकारियों से फसलों की खरीद व पूरी आढ़त देने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की वकालत की।

विस्तार अनाज मंडी के प्रधान सोहन ढुल ने बताया कि अधिकारियों से किसानों की कॉटन, सरसों, सूरजमुखी, बाजरा सहित अन्य सभी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करवाने की मांग की गई है।

इसके साथ ही 2.5 प्रतिशत आढ़त की भी मांग रखी गई। ढुल ने कहा पंजाब के कच्चे आढ़तियों को जीएसटी नंबर लेने की जरूरत नहीं हैं। ऐसे में यहां भी आढ़तियों के लिए जीएसटी की अनिवार्यता खत्म होनी चाहिए। इस

मौके पर नई अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान रामकुमार गर्ग सहित अन्य

शामिल थे। संवाद
सरसों की फसल की नहीं हुई आवक
राजौंद। अनाज मंडी में वीरवार को भी सरसों की फसल की आवक नहीं हुई। मंडी प्रशासन ने सरसों खरीद के पुख्ता प्रबंध करने के बावजूद सरसों की फसल राजौंद अनाज मंडी में नही आई है।

मार्केट कमेटी सचिव ओम प्रकाश ने बताया कि अनाज मंडी में भी सरसों की खरीद के लिए केंद्र बनाया गया है, लेकिन अभी तक कोई भी ढेरी सरसों की फसल की नहीं आई है। बताया कि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद का कार्य शुरू हो रहा है। इसके लिए भी मंडी प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।


किसानों से आह्वान किया है कि वह गेहूं व सरसों की फसल को सुखाकर व साफ करके लाएं, ताकि मंडी में खरीद के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed