फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Disobeyed orders, called innocent children to school

Kaithal News: आदेश ठेंगे पर, मासूमों को बुलाया स्कूल

Tue, 21 May 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 21 May 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Disobeyed orders, called innocent children to school
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। निजी स्कूल संचालकों ने एक बार फिर से शिक्षा विभाग के आदेशों की अवहेलना की है। दरअसल, भीषण गर्मी को देख रविवार को ही डीसी प्रशांत पंवार ने कक्षा पहली से पांचवीं तक की 24 मई तक अवकाश की घोषणा की थी, लेकिन कई निजी स्कूल संचालकों ने डीसी के निर्देशों को दरकिनार कर स्कूल खोले और कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों को भी स्कूलों में बुलाया।

लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे में यदि कोई हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? गौरतलब है कि सोमवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय में आसमान से आग बरस रही थी। गर्मी इतनी थी कि बार-बार गला सूख रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान निजी स्कूल संचालकों ने डीसी के आदेशों की अवहेलना करते हुए कक्षा पहली से पांचवीं तक के स्कूल खोले। इसके बाद दोपहर के समय में घर जाते हुए बच्चों को कड़ी धूप में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन स्कूलों के खुलने की सूचना मिली तो वहां पर कर्मियों को भेजकर मौके पर ही बंद करवा दिया गया था। यदि ऐसे और स्कूलों की सूचना मिलेगी तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। -डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी कैथल।
पहले भी हो चुके हादसे
सरकार व प्रशासन के आदेशों की अवहेलना करने पर जिले व प्रदेश में पहले कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी निजी स्कूल अपनी मनमानी कर रहे हैं। डीसी के आदेशों के बाद भी नौनिहालों को स्कूलों में बुलाया गया है। जिले में अधिकांश निजी स्कूलों ने कक्षा पहली से पांचवीं के बच्चों को बुलाया हुआ था। अभिभावक अपने बच्चों के मोटरसाइकिल व अन्य वाहनों में बैठाकर स्कूल छोडक़र आए।


गौरतलब है कि बीते माह ईद के दिन सरकारी छुट्टी के चलते निजी स्कूलों में बच्चों को बुलया गया था। इस दौरान फतेहाबाद के गांव कनीना में स्कूल बस का संतुलन बिगडऩे से बड़ा हादसा हो गया था। इसमें कई बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी और लगभग 15 बच्चे घायल हो गए था। यदि ऐसे में जिले में हादसा हो जाए तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed