फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Discussion on celebrating Good Governance Day

Kaithal News: सुशासन दिवस मनाने पर की चर्चा

Sun, 24 Dec 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 24 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Discussion on celebrating Good Governance Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भाजपा जिला कार्यालय कपिल कमल में सुशासन दिवस की तैयारियों को लेकर शनिवार को संयोजक व सह संयोजकों की बैठक हुई। इस बैठक में तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भाजपा प्रदेश सह संयोजक प्रदीप अहलावत पहुंचे। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने, जिन्होंने मंत्रियों की संख्या सीमित करने का कार्य किया।
अहलावत ने बैठक के दौरान सभी संयोजक व सह संयोजकों को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाने का फैसला लिया है। यह पार्टी की ओर से चलाए जा रहे छह बूथ स्तरीय कार्यक्रमों में से एक है। हर बूथ पर लाभार्थियों के बीच सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और सुशासन के बारे में चर्चा होगी।
विज्ञापन

इस बीच नमो एप पर विकसित भारत ब्रांड अंबेसडर पर एक अभियान चल रहा है, जिसका उद्देश्य लोगों को विकसित भारत का अंबेसडर बनने के लिए प्रेरित करना है। अहलावत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में पहली बार शहीद सैनिकों का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर शहीद का शव उसके पैतृक गांव पहुंचाने का किया था, इससे पहले केवल अस्थि कलश ही परिवारों तक पहुंचते थे। कारगिल विजय भी उनके कार्यकाल के दौरान स्वर्णिम अक्षरों से लिखा गया है। इस मौके पर जिला संयोजक रामपाल राणा, सह संयोजक भीमसेन अग्रवाल, विधानसभा संयोजक राजेश शर्मा, जसवंत पठानिया, मुनीश कठवाड़, ईशम सिंह साकरा सहित सभी मंडल संयाेजक व सह संयोजक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed