फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dirty water increased problems, people of 12 colonies are troubled

Kaithal News: गंदे पानी ने बढ़ाई मुश्किलें 12 कॉलोनियों के लोग त्रस्त

Wed, 04 Jun 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 04 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Dirty water increased problems, people of 12 colonies are troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में करीब 12 कॉलोनियों में गंदा पानी आ रहा। इस समस्या से लोग काफी परेशान है। सीवरेज की लीकेज की समस्या के कारण पानी में गंदगी मिल रही है। इस समस्या को लेकर शहर के लोग प्रदर्शन भी कर चुके हैं। इस समस्या सबसे अधिक समस्या अमरगढ़ गामड़ी और नेहरु गार्डन कॉलोनी में हो रही है।

पिछले करीब 10 दिन पहले ही अमरगढ़ कॉलोनी के लोगों ने इस समस्या को लेकर जाम लगाया था। इसके बावजूद इस समस्या को कोई समाधान नहीं हो पाया है। गंदे पेयजल की आपूर्ति होने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन


इस समस्या से बीमारियों के फैलने का खतरा बना है। गंदा पानी आने से 12 कॉलोनियों के करीब पांच हजार लोगों को परेशानी आ रही है।

लोगों का आरोप है विभागीय अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने पर भी समस्या को नजर अंदाज किया जा रहा है। बारिश से पहले कॉलोनियों में सीवर लाइन ओवरफ्लो की समस्या आनी कॉलोनी वासियों के लिए मुसीबत खड़ा कर रही है। लोग अपने घरों में बाहर निकलने के लिए कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अशोका गार्डन, न्यू करनाल रोड, गांधी नगर, ऋषि नगर, बालाजी आदि कॉलोनियों में करीब 15 दिन से यह समस्या बनी है। जैसे ही थोड़ी सी भी बारिश हो जाती है तो सीवरेज का गंदा पानी पीने के पाइपलाइन में जाता है। लोगों की ओर से जनस्वास्थ्य विभाग को शिकायतें दी जा रही हैं, लेकिन अधिकारियों की ओर आश्वासन के सिवाय कोई समाधान नहीं हो रहा है।

हालांकि कर्मचारी स्थायी समाधान के बजाय औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं, जो दो दिन बार फिर से समस्या शुरू हो जाती है। कॉलोनी वासियों का कहना कि घरों के बाहर दूषित पानी भरने से बीमारी होने का भी खतरा है।

नेहरू गार्डन कॉलोनी, अशोका गार्डन और ऋषि नगर में गंदे पेयजल की काफी अधिक समस्या है। शिकायत देने के बाद भी कोई हल नहीं निकल पा रहा है। केवल काम चलाकर कर्मचारी चले जाते हैं। - राजू डोहर, निवासी, नेहरू गार्डन कॉलोनी


कुछ समय पहले ही कॉलोनियों में गंदे पानी की आपूर्ति होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद विभाग ने पेयजल पाइपलाइन बदलवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत कुछ जगहों पर पाइपों को बदला दिया गया है। इसके अलावा जहां पर यह समस्या है, वहां पर भी जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। -गोपाल वेद, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed