फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Direct bus to Rampur in Shimla from tomorrow

Kaithal News: शिमला स्थित रामपुर के लिए कल से सीधी बस

Fri, 31 May 2024 05:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 31 May 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Direct bus to Rampur in Shimla from tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के यात्री अब कैथल से अब पहाड़ों की सैर कर पाएंगे। क्योंकि रोडवेज ने एक जून यानि शनिवार से शिमला के रामपुर के लिए कैथल से बस संचालित करने का निर्णय लिया है। यह बस कैथल से वाया पिहोवा, अंबाला, डेरा बस्सी, जीरकपुर, चंडीगढ़, पिंजौर, कालका, परवाणु व शिमला को रामपुर पहुंचेगी। ऐसे में अब यात्रियों को शिमला जाने के लिए बार-बार बसों को नहीं बदलना पड़ेगा।

यात्री दिनेश, सुनील, राजेंद्र, पवन, रामनिवास, मनोज कुमार, ने बताया कि कैथल के यात्रियों को पहले शिमला जाने के लिए चंडीगढ़ की बस सेवा लेनी पड़ती थी। इसके बाद वे वहां से शिमला जाते थे, फिर रामपुर की बस लेनी पड़ रही थी। इससे समय भी अधिक लगता था। अब एक ही बस में बैठकर अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच पाएंगे।
विज्ञापन


इस बस को रोडवेज के महाप्रबंधक कमलजीत चहल सहित समाज सेवी संस्थाओं के सदस्य शाम पांच बजे हरी झंडी दिखाएंगे। रामपुर जाने वाली बस रात को चंडीगढ़ नौ बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी। जो रातभर सफर करती हुई अगले दिन छह बजे करीब रामपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही बस शाम को पांच बजे रामपुर से कैथल के लिए रवाना होगी। जो अगले दिन सुबह पांच बजे कैथल पहुंचेगी। इस बस का कैथल से रामपुर तक का किराया 712 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रोहा के लिए भी चलेगी सीधी बस सेवा

कैथल से हिसार के अग्रोहा धाम के लिए भी सीधी बस सेवा एक जून से ही शुरू हो रही है। आठ बजकर 10 मिनट पर कैथल से इस बस का संचालन होगा। यह बस नरवाना, बरवाला से होते हुए अग्रोहा धाम जाएंगी। बस सुबह 11 बजे अग्रोहा पहुंचेगी। इसके बाद 11: 30 मिनट पर वापस चलेगी। अग्रोहा को धार्मिक स्थल भी कहा जाता है। जहां से हजारों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। वह एक मेडिकल कॉलेज भी है। जहां पर कैंसर सहित अन्य बीमारियों के हजारों मरीज अपना इलाज करवाने के लिए कैथल से जाते है। उनकी मांग के अनुसार ही बस का संचालन किया गया था। किराया 140 रुपये के करीब लगेगा।


रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत के निर्देशों पर एक जून को कैथल डिपो से तीन नई बसों का संचालन किया जा रहा है। दो बसें हिमाचल के रामपुर व एक बस हिसार के अग्रोहा तक सीधी चलाई जा रही है। यात्रियों की मांग के अनुसार बस का संचालन होगा। काफी समय से इन दोनों रूटों पर बस चलाने की मांग की जा रही थी। यात्री सीधे हिमाचल के पहाड़ों में जा सकेंगे। -वीरेंद्र पाल, यातायात प्रबंधक, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed