फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dire state of Jakhauli Adda School in Kaithal: 13 teacher posts vacant, building dilapidated.

Kaithal News: कैथल के जाखौली अड्डा स्कूल का हाल बेहाल, 13 शिक्षकों के पद खाली, भवन जर्जर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dire state of Jakhauli Adda School in Kaithal: 13 teacher posts vacant, building dilapidated.
स्कूल भवन में लड़कियों के शौचालय पर लटकता ताला। संवाद
कैथल। पीएम श्री कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा स्कूल बदहाली का शिकार है। स्कूल में न पर्याप्त शिक्षक हैं और न ही सुविधाएं। स्कूल परिसर में चारों तरफ घास और झाड़ियां उगी हुई हैं। टीजीटी के छह और पीजीटी के सात पद खाली पड़े हैं। हालात ये हैं कि स्कूल के प्रिंसिपल अतिरिक्त प्रभार पर हैं और चंदाना स्कूल की प्रिंसिपल पिंकी कुमारी को यह जिम्मेदारी अस्थायी तौर पर दी हुई है।
विज्ञापन

स्कूल के भवन की हालत खस्ता है। स्कूल की तरफ से कई माह पहले मरम्मत के लिए लिखा जा चुका है लेकिन स्कूल के लिए विभाग की ओर से फंड उपलब्ध नहीं करवाया गया। भवन बनने के बाद से ही शौचालय बदहाल हैं और कई शौचालयों पर ताला लटका हुआ है। स्कूल की तरफ से शौचालयों की भी अस्थाई व्यवस्था की गई है। स्कूल के मेन गेट और दीवार के साथ-साथ सीवरेज निकलता है जो गहरा और गंदगी से अटा हुआ है और स्लैब नहीं होने से छोटे बच्चे कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों के खाली पद...
टीजीटी कुल पद खाली पद
16 6

पीजीटी कुल पद खाली पद
22 7

स्टाफ कुल पद खाली पद
4 2

जिला स्तर के सभी कार्यक्रम भी यहीं करवाए जा रहे
जिला शिक्षा अधिकारी, जिला उप शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, डाइट प्रिंसिपल, खंड शिक्षा अधिकारी और समग्र शिक्षा अभियान के अधिकारी का कार्यालय स्कूल के पास ही मौजूद हैं। इस कारण सभी खंड व जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं भी स्कूल में ही करवाई जाती हैं लेकिन उसके बावजूद स्कूल में स्वच्छता के प्रति ध्यान नहीं दिया जाता है। स्कूल का कैंपस कई एकड़ में फैला हुआ है और यहां झाड़ियां व घास उगी होने की वजह से जंगल बना हुआ है। इसी भवन में प्राथमिक स्कूल भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में अस्थाई तौर पर शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई हुई हैं और जल्द ही ट्रांसफर ड्राइव के तहत स्कूल के रिक्त पदों को भर दिया जाएगा। इसके अलावा भवन व अन्य मरम्मत कार्यों के लिए भी एस्टीमेट तैयार किया जा चुका है, जल्द ही भवन की मरम्मत का कार्य भी करवा दिया जाएगा।

बिमला सिरोही, खंड शिक्षा अधिकारी, कैथल।

स्कूल भवन में लड़कियों के शौचालय पर लटकता ताला। संवाद

स्कूल भवन में लड़कियों के शौचालय पर लटकता ताला। संवाद

स्कूल भवन में लड़कियों के शौचालय पर लटकता ताला। संवाद

स्कूल भवन में लड़कियों के शौचालय पर लटकता ताला। संवाद

स्कूल भवन में लड़कियों के शौचालय पर लटकता ताला। संवाद

स्कूल भवन में लड़कियों के शौचालय पर लटकता ताला। संवाद

स्कूल भवन में लड़कियों के शौचालय पर लटकता ताला। संवाद

स्कूल भवन में लड़कियों के शौचालय पर लटकता ताला। संवाद

स्कूल भवन में लड़कियों के शौचालय पर लटकता ताला। संवाद

स्कूल भवन में लड़कियों के शौचालय पर लटकता ताला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed