फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Digged pits became a mess at many places.

Kaithal News: कई जगहों पर जी का जंजाल बने खोदे गए गड्ढे

Tue, 24 Sep 2024 05:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 24 Sep 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Digged pits became a mess at many places.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर में कई बाजार ऐसे हैं, जहां सीवरेज पाइपलाइन डालने से परेशानी हो रही है। इस समय कई जगहों पर पुराना बस स्टैंड पर कई जगहों पर पाइपलाइन टूटे हुए थे। इसके स्थान पर पाइपलाइन डालने के लिए सीवरेज के गड्ढे खोदे गए हैं।

इस समय पुराना बस स्टैंड पर स्थित बाजार में यह गड्ढे राहगीर सहित अन्य वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। इस पाइपलाइन के टूटने से सीवरेज और पेयजल आपूर्ति की समस्या बनी है। इन गलियों को सही नहीं किया गया है। इस कारण लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती है। इस
विज्ञापन


समस्या का समाधान न होने के कारण अब लोगों के लिए ये गड्ढे जी का जंजाल साबित हो रहे है।

पुराना बस स्टैंड पर स्थित बाजार में सीवरेज की पाइपलाइन डालने का कार्य कर चल रहा है। इस कारण ही कई जगहों पर गड्ढे हैं। सीवरेज पाइपलाइन डालने के बाद कार्य पूरा होने के बाद इन गड्ढों को भर दिया जाएगा। इसके बाद दुकानदारों की परेशानी कम हो जाएगी। -सुरेश वेद, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कें उखड़ी पड़ी

पुराना बस स्टैंड के पास स्थित बाजार में जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से गड्ढे खोदे गए हैं। इस कारण सड़कें उखड़ी पड़ी हैं। इसके बारे में वह कई बार अधिकारियों को जल्द पाइपलाइन डालने का काम पूरा करने की गुजारिश कर चुके हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। - मनोज सिंगला, दुकानदार, कैथल।


खानापूर्ति करता है जनस्वास्थ्य विभाग

जनस्वास्थ्य विभाग खानापूर्ति करने के लिए गड्ढों में मिट्टी डाल देता है, जो कुछ दिनों तक ही सही रहती है व फिर से वही गड्ढे होने शुरू हो जाते हैं। जल्द से जल्द इन गड्ढों को सही तरीके से बंद करवाया जाए, ताकि लोगों की परेशानी का समाधान किया जा सके।

- काला, दुकानदार, कैथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed