{"_id":"70293fc47a1b6e71fbdd0b1cd30342a8","slug":"die-hard-fan-met-with-dharmendra","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र से मिलने की जिद थी, हुई मुलाकात, अब करेगा शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मेंद्र से मिलने की जिद थी, हुई मुलाकात, अब करेगा शादी
कैथल
Updated Thu, 27 Mar 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र के प्रति इतनी दीवानगी थी कि जब तक उनसे मुलाकात नहीं होगी, मैं शादी नहीं करूंगा। कुछ ऐसा ही संकल्प लिया था उनके डाई हार्ड फैन अनिल मल्होत्रा ने।
हाल में अनिल की ये मुराद दिल्ली में धर्मेंद्र से मुलाकात के बाद पूरी हो गई। दरअसल, अनिल ने प्रण लिया था कि जब तक वह धर्मेंद्र से मुलाकात नहीं कर लेगा, शादी नहीं करेगा। धर्मेंद्र के प्रति शहरवासी अनिल की दीवानगी को देखते हुए लोग उसे धर्मेंद्र के नाम से ही पुकारते हैं। अनिल ने बताया कि पिछले तीन साल से हर रोज वे धर्मेंद्र को खत लिखते हैं।
उनकी धमेन्द्र के प्रति इतनी दीवानगी है कि उन्होंने एक बार अपने खून से धर्मेंद्र को पत्र लिखा था। जब धर्मेंद्र बीकानेर से चुनाव लड़ रहे थे तो अनिल मल्होत्रा ने जमकर उनका प्रचार किया था। लेकिन उस समय चुनाव प्रचार के दौरान से अनिल की उनसे बात नहीं हो सकी। इस बार वह धर्मेंद्र से एक होटल में मिले और इत्मीनान से बातें कीं। उन्होंने धर्मेंद्र को गिफ्ट व फोटो अल्बम भेंट की।
विज्ञापन
अनिल मल्होत्रा ने बताया कि वे हर वर्ष धर्मेंद्र के जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम और अन्यों जगहों में भंडारा लगवाते हैं। उन्होंने बताया कि अब उनकी तमन्ना पूरी हो गई है। अब वे शादी कर सकते हैं। अनिल ने बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र करो दो बार पत्र भी लिखे और फोन पर भी बात की थी।