{"_id":"69a9defaf65f405e5902de9d","slug":"dhul-sardari-honored-on-holi-milan-festival-kaithal-news-c-245-1-kht1002-145951-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: होली मिलन उत्सव पर ढुल सरदारी का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: होली मिलन उत्सव पर ढुल सरदारी का सम्मान
Fri, 06 Mar 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
होली मिलन उत्सव पर गुरुद्वारा धनताम साहिब की कमेटी द्वारा ढुल सरदारी को पगड़ी पहना कर सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। होली मिलन उत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा धनताम साहिब कमेटी द्वारा ढुल सरदारी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज में उनके योगदान, सेवा भावना और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए दिया गया।
इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों ने कहा कि समाज में आपसी भाईचारे, सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करने में ढुल सरदारी का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने हमेशा सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया है तथा समाज को एकजुट रखने का कार्य किया है।होली मिलन उत्सव के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं और प्रेम, सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण के बीच आपसी मेल-मिलाप और सद्भावना का सुंदर दृश्य देखने को मिला।
इस अवसर पर ढुल प्रधान चौधरी हरपाल सिंह ढुल अपनी कार्यकारिणी के साथ विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने गुरुद्वारा कमेटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पूरे समाज का सम्मान है और आगे भी वे समाज सेवा व धार्मिक गतिविधियों में इसी तरह सक्रिय रहेंगे।