फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Dhruv Public School Fatehpur won 37 medals

Kaithal News: ध्रुव पब्लिक स्कूल फतेहपुर ने जीते 37 पदक

Tue, 19 May 2026 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 19 May 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Dhruv Public School Fatehpur won 37 medals
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूंडरी। सेक्टर-19 स्थित कम्यूनिटी हॉल, कैथल में आयोजित 25वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में ध्रुव पब्लिक स्कूल, फतेहपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में पहला स्थान हासिल किया। स्कूल के 37 खिलाड़ियों ने सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की विभिन्न भार श्रेणियों में हिस्सा लेते हुए कुल 37 पदक अपने

नाम किए।

प्रधानाचार्या प्रवीण ढिल्लों ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में 20 स्वर्ण, 11 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया। सब जूनियर वर्ग में 22 किलोग्राम भार वर्ग में उदित ने प्रथम स्थान, 24 किलोग्राम वर्ग में विजयंत ने द्वितीय, 26 किलोग्राम वर्ग में अर्नव ने प्रथम, 28 किलोग्राम वर्ग में देवास ने प्रथम तथा अर्नव ने द्वितीय स्थान हासिल किया। 30 किलोग्राम वर्ग में नित्यम प्रथम, तक्ष द्वितीय और तुषार तृतीय रहे। 32 किलोग्राम वर्ग में अर्जुन प्रथम, यहान द्वितीय और तुषार तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


इसी प्रकार 34 किलोग्राम वर्ग में गौरिस प्रथम और हर्षित तृतीय, 36 किलोग्राम वर्ग में ध्रुव प्रथम, जस्टिन द्वितीय तथा रौनक और समर्थ तृतीय स्थान पर रहे। 39 किलोग्राम वर्ग में सर्म ने प्रथम, 42 किलोग्राम वर्ग में संयम ने द्वितीय, 48 किलोग्राम वर्ग में दक्ष ने द्वितीय, 52 किलोग्राम वर्ग में रुद्र प्रताप ने प्रथम और समरदीप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 56 किलोग्राम वर्ग में तनिष ने दूसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में ईलेश ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में द्वितीय, रिजल ने 56 किलोग्राम वर्ग में प्रथम, हर्षित ने 70 किलोग्राम वर्ग में द्वितीय, हिमांशु ने 75 किलोग्राम वर्ग में प्रथम, कृष्ण ने 80 किलोग्राम वर्ग में प्रथम, पार्थ ने 85 किलोग्राम वर्ग में प्रथम, विवेक ने 90 किलोग्राम वर्ग में प्रथम और 100 प्लस भार वर्ग में विश्वजीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। स्कूल अध्यक्ष मुकेश अहलूवालिया ने खिलाड़ियों और वुशु कोच जितेंद्र को बधाई दी। प्रधानाचार्या प्रवीण ढिल्लों ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed