{"_id":"62893e7580c0626424465bdf","slug":"dharmanagari-kurukshetra-will-be-the-conch-shell-of-the-fight-kaithal-news-knl108957063","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से होगा लड़ाई का शंखनाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से होगा लड़ाई का शंखनाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। आम आदमी पार्टी के उत्तरी हरियाणा जोन संगठन मंत्री इंजी सुखबीर चहल ने कहा कि 29 मई को कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी आम जन के लिए संघर्ष का शंखनाद करेगी। रैली में आप संयोजक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहुंच रहे हैं। प्रदेशभर के आम लोगों में रैली को लेकर उत्साह बना हुआ है। आरोप लगाते हुए कहा कि देश-प्रदेश की जनता महंगाई-भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से त्रस्त व हताश है।
उन्होंने कहा कि दिल्ली की आप सरकार की शिक्षा व स्वास्थ्य नीति पूरे देश के लिए नजीर बनी है। चहल ने कहा प्रदेश के लोग आप को उम्मीद की किरण के रूप में देख रहे हैं। मौजूदा सरकार पर कटाक्ष करते हुएकहा कि नाकामियों से ध्यान भटकाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली व पंजाब की तरह हरियाणा में भी आप की आंधी चल रही है।
चहल ने कहा कि बीजेपी जजपा गठबंधन पूरे तरीके से फेल हो चुका है। प्रदेश बेरोजगरी में नंबर एक पर है। महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इन्हीं मुद्दों के चलते 29 मई को कुरुक्षेत्र में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी। अंतरराष्ट्रीय वालीवाल खिलाड़ी और पूंडरी से पुर उम्मीदवार बलकार सिंह ने विधायक लीलाराम कर बयान पर जवाब देते हुए कहा कि उनका बयान बड़ा निंदनीय है। इस मौके पर बलकार सिंह, प्रदीप कुराड़, राजबीर सिंह, मास्टर जितेंद, जस्सी राणा, संदीप कोयल, प्रदीप बेरवाल, जीत सिंह बूरा, जोगिंदर यादव मौजूद थे।