{"_id":"6442ebcd2c292a6dbc0be5b5","slug":"dhanna-bhagat-remembered-with-reverence-kaithal-news-c-18-1-97864-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: श्रद्धा से याद किए गए धन्ना भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: श्रद्धा से याद किए गए धन्ना भगत
Sat, 22 Apr 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 22 Apr 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
कलायत/कैथल। हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन व कार्यक्रम आयोजन समिति संयोजक सुभाष बराला व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने शुक्रवार को गांव धनौरी में संत धन्ना भगत के मंदिर में हवन में आहुतियां डालकर जयंती समारोह की शुभारंभ किया। तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन 23 अप्रैल को होगा। इससे पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है।
चेयरमैन सुभाष बराला ने कहा कि संत धन्ना भगत की जयंती को पहली बार प्रदेश स्तर पर मनाया जा रहा है, जोकि पूरे प्रदेश वासियों के लिए हर्ष का विषय है। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत हवन, भंडारा तथा संत धन्ना भगत के जीवन चित्रण पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन चलेगा। पूरे प्रदेश में कार्यक्रम को लेकर विशेष उल्लास है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस महान आयोजन में पहुंचकर संत धन्ना भगत जी को नमन करेंगे। मंत्रोच्चारण व हवन के बीच इस महान आयोजन की शुरुआत हुई। इससे पूरे गांव में हर्ष और उल्लास का माहौल है। उन्होंने कहा कि समारोह के चलते 22 अप्रैल को भंडारा व धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इसी प्रकार 23 अप्रैल को समारोह में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्यातिथि के रूप में साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि प्रदेश से हजारों लोग गांव धनौरी पहुंचकर संत श्री धन्ना भगत को नमन करेंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक गुज्जर, जिला प्रभारी वेद फुल्लां, भाजपा जिलाध्यक्ष जींद राजू मोर, मीडिया कोऑर्डिनेटर रणदीप घनघस, तुषार ढांडा, आदित्य भारद्वाज, अजीत चहल, मुनीष कठवाड़, धनौरी सरपंच कपिल ढांडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।