फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees welcomed the procession by showering flowers.

Kaithal News: श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से शोभायात्रा का किया स्वागत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Devotees welcomed the procession by showering flowers.
28 डीएचडी 01 संत शिरोमणि गुरु रविदास की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।
ढांड। संत शिरोमणि गुरु रविदास सभा ढांड एवं समस्त समाज के सहयोग से मंगलवार को कस्बा ढांड में संत शिरोमणि गुरु रविदास की मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से यात्रा का स्वागत किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भारी मौजूदगी से पूरा कस्बा धार्मिक आस्था, भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा का शुभारंभ गुरु रविदास मंदिर परिसर से बाबा जसबीर दास जलमाणा के सानिध्य में हुआ। श्रद्धालु गुरु रविदास के जयकारे लगाते हुए और भजन-कीर्तन करते हुए गांव की मुख्य गलियों से होकर निकले। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति संगीत की धुनों पर झूमते रहे। जगह-जगह लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और पूरे मार्ग में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन

गांव की मुख्य गलियों का भ्रमण करने के बाद शोभायात्रा पुनः गुरु रविदास मंदिर पहुंची, जहां धार्मिक विधि-विधान के साथ संत शिरोमणि गुरु रविदास की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर बाबा जसबीर दास जलमाणा ने गुरु महाराज के चरणों में अरदास लगाकर समस्त संगत के सुख, शांति, खुशहाली और समृद्धि की कामना की। इसके बाद वैदिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार गुरु रविदास जी की मूर्ति की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा के प्रधान कृष्ण लाल पठानिया ने कहा कि गुरु रविदास जी की मूर्ति स्थापना गांव ढांड के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम और मानवता का संदेश दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

28 डीएचडी 01 संत शिरोमणि गुरु रविदास की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।

28 डीएचडी 01 संत शिरोमणि गुरु रविदास की शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed