फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees took prasad after swinging Lord Krishna

Kaithal News: श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को झूला झूलाकर किया प्रसाद ग्रहण

Sun, 17 Aug 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 17 Aug 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Devotees took prasad after swinging Lord Krishna

विज्ञापन
कलायत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार कलायत के श्री कपिल मुनि मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी धूमधाम से मनाया गया। श्री कपिल मंदिर में स्थित श्रीबांके बिहारी लाल जी के साथ भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की मूर्तियों को भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया था।

श्रद्धालुओं में इस बात की होड़ लगी थी कि कब उनका नंबर आए तथा वे अपने ठाकुर जी को झूला झुलाए। पुजारी अनिरुद्ध गौतम व संजय शास्त्री की ओर से मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन करने के लिए आ रहे श्रद्धालुओं के मस्तक पर तिलक लगाने के साथ-साथ उनमें ठाकुर जी का प्रसाद भी वितरित कर रहे थे।
विज्ञापन


गौतम ने बताया कि हिन्दू संस्कृति का वैदिक महत्व इतना विशाल व भव्य है कि इसने पाश्चात्य जगत में आध्यात्म की लहर जगा दी है। भगवान श्रीकृष्ण को हिन्दू संस्कृति में वो स्थान प्राप्त है जो शायद ही किसी अन्य देवता को प्राप्त हो। हमारे पुराणों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ही संपूर्ण पुरुष माने जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed