फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees immersed in the spirit of Kanhaiya; Lord Shri Krishna was gently rocked in a cradle.

Kaithal News: कन्हैया के रंग में रंगे श्रद्धालु, भगवान श्रीकृष्ण को पालने में झूला झुलाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Devotees immersed in the spirit of Kanhaiya; Lord Shri Krishna was gently rocked in a cradle.
श्री कपिल मुनि मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण को झूला झूलाते श्रद्धालु। संवाद
कैथल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर जिला पूरी तरह से कन्हैया के रंग में रंगा नजर आया। सुबह से ही सभी छोटे-बड़े मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण को पालने में बिठाकर श्रद्धापूर्वक झूला झुलाया और सुख-समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद भक्तों के बीच विशेष माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया जिसे ग्रहण करने के लिए लंबी कतारें देखी गईं।
विज्ञापन

उत्सव के दौरान हर तरफ भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। मंदिरों के प्रांगण में श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के मनमोहक भजन गाए। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की और हरे कृष्णा हरे राम के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। महिलाओं और बच्चों ने टोलियां बनाकर भजन प्रस्तुत किए जिससे पूरा जिला भक्तिमय और उत्सव के माहौल में सराबोर हो गया।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण को झूला झूलाकर किया प्रसाद ग्रहण
कलायत। कलायत के श्री कपिल मुनि मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्री कपिल मंदिर स्थित श्री बांके बिहारी लाल जी के साथ भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की मूर्तियों को भव्य रूप से सजाया गया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंचना शुरू कर दिया। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु अपने बच्चों को कृष्ण व राधा रानी का स्वरूप बना कर साथ लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी अनिरुद्ध गौतम ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उपवास रखने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। दूसरी ओर अनाज मंडी स्थित दुर्गा मंदिर व नगर के श्री कात्यायनी मंदिर में भी ठाकुर जी को विशेष तौर पर सजाया हुआ था जिसका आकर्षण स्वयं ही आने वाले श्रद्धालुओं के मन को मोह रहा था। श्रद्धालुओं की ओर से भी पूजा-अर्चना करने के साथ तुलसी आदि का प्रसाद ग्रहण किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed