फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees danced to the hymns of Lord Krishna during Prabhat Ferry

Kaithal News: प्रभात फेरी में श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Lord Krishna during Prabhat Ferry
08 सीवन में आयोजित प्रभात फेरी में उपस्थित श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर में निकाली जा रही प्रभात फेरियों की श्रृंखला में शुक्रवार सुबह शांति मोहल्ला निवासियों की ओर से श्रीकृष्ण कृपा मंदिर में इसका समापन किया।
सुबह के समय जैसे ही श्री कृपा बिहारी जी की पालकी नगर भ्रमण कर मंदिर परिसर में वापस पहुंची, श्रद्धालुओं ने जयघोषों के साथ पावन ध्वज और पालकी का भव्य स्वागत किया। पूरा वातावरण राधे राधे और जय श्री कृष्ण के उद्घोषों से गूंज उठा।
विज्ञापन

समिति के प्रधान सुरेश सरदाना और सदस्य मोंटी कामरा ने बताया कि महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की प्रेरणा से नगर में इन प्रभात फेरियों का आयोजन निरंतर हो रहा है, जिसमें दिन-प्रतिदिन संगत की भागीदारी और श्रद्धा में वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रभात फेरियों में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय है। युवाओं का यह जुड़ाव सामाजिक और आध्यात्मिक दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। सुरेश सरदाना ने युवाओं से आह्वान किया कि वे प्रभात फेरियों जैसे आयोजनों से जुड़कर अपने जीवन को नशा और विकारों से दूर रखें व समाज सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलें।

इस अवसर पर भजन मंडली ने सुंदर-सुरम्य भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन में गोल्डी अरोड़ा, अनु दीक्षित, विजय मुंजाल, रघु सैनी, रोहित सैनी, सोनू चावला, मोनू,राजीव, जीत कामरा सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed