{"_id":"66ac30ae20cb8295e306fd29","slug":"devotees-danced-on-the-dark-side-let-us-also-hire-a-servant-kaithal-news-c-245-1-kht1001-119412-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नौकर रख ले सांवरे हमको भी इक बार... पर झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नौकर रख ले सांवरे हमको भी इक बार... पर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
- श्री कृष्ण कृपा मंदिर में प्रभातफेरी के दौरान भजन संध्या का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। नगर में वीरवार को प्रभातफेरी के दौरान भजनों से माहौल आध्यात्मिक बना रहा। श्री कृष्ण कृपा मंदिर समिति के प्रधान संजय आहूजा और सदस्य हरि किशन तनेजा ने बताया कि महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद की प्रेरणा से नगर में प्रभातफेरियों का आयोजन हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी किया जा रहा है।
इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को सातवीं प्रभातफेरी निकाली गई। इस दौरान सुबह जब ठाकुर जी की ध्वजा लेकर श्रद्धालु गाते-बजाते मीना रानी के निवास से मंदिर में पहुंचे तो वहां उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा से ध्वज का स्वागत किया गया।
इस दौरान श्री कृपा बिहारी का सुंदर दरबार सजाया गया और उसके पश्चात भजन गायकों ने समां बांध दिया। भजन गायक राजिंद्र कामरा के भजन नौकर रख ले सांवरे हमको भी इक बार... व महिंद्र मुंजाल के भजन भूल बिसर मत जाना रे कन्हैया... पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमते दिखे। शुक्रवार की प्रभातफेरी सुभाष धीमान की ओर से ओम पैलेस में होगी। प्रभातफेरी के समापन पर आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मोंटी कामरा, गोल्डी अरोड़ा, छोटू सैनी, सुनील सैनी, अजय सैनी, रोहित सैनी, समीर, गर्वित रहेजा व अन्य मौजूद रहे।