फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Devotees dance in Shree Shyam Nishan Yatra

श्री श्याम निशान यात्रा में झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Devotees dance in Shree Shyam Nishan Yatra
42-कैथल। पिहोवा चौक पर पहुंचे पर निशान यात्रा का फुलों से स्वागत करते हुए श्रद्धालु। - फोटो : Kaithal
कैथल। श्री श्याम निष्काम सेवा मंडल कैथल की ओर से आयोजित करवाए छठे तीन दिवसीय श्री श्याम वंदना महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को श्री हनुमान जी की जन्मस्थली कपिस्थल (कैथल) में श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। गायिका प्रियंका मालरा व गायक बहादुर सैनी ने अपने भजनों से श्याम भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्तों ने अपने हाथों पर श्याम नाम की मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन

श्री श्याम निशान यात्रा यिात्रा दोपहर बाद श्री सनातन धर्म मंदिर कमेटी चौक से शुरू होकर पार्क रोड, पिहोवा चौक, पुराना बसस्टैंड, छात्रावास रोड, रेलवे गेट, गीता भवन मंदिर होते हुए वापिस श्री सनातन धर्म मंदिर पर संपन्न हुई। यात्रा को देखने के लिए श्याम भक्तों व शहर वासियों में काफी उत्साह रहा। भक्तों में श्री श्याम के निशान को छूने की ललक रही। यात्रा के दौरान भक्त श्याम के भजनों पर झूमते रहे।
विज्ञापन

श्याम भक्त प्रवीण जिंदल, सुभाष जिंदल, गौरव जिंदल, संजय बंसल, पुनीत गुलयानी, विनोद खुरानिया, मनोज बंसल, रूलदू राम, ईश्वर गुप्ता, सोमप्रकाश, अशोक बंसल, विनोद धीमान, अमित चौधरी, राजेश वर्मा, कपिल कौलिया, रजत ने बताया कि 11 जून को महफिल महाराजा सूरजमल जाट स्टेडियम में सजेगी। इसमें मुंबई से भजन सम्राट लखवीर सिंह लख्खा के अलावा ब्रज रस अनुरागी पूर्णिमा (पूनम दीदी), श्री खाटू धाम वाले पुरुषोत्तम शर्मा श्याम बाबा का गुणगान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंच संचालक मास्टर भगवान दीक्षित करेंगे। कैथल के भजन गायक बहादुर सैनी भी भक्तों को भक्तिरस से सराबोर करेंगे। मुख्यातिथि के तौर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला पहुंचेंगे। मुख्य यजमान के तौर पर विनोद खुरानिया दरबार सेवा करेंगे। इत्र सेवा पंकज गर्ग, चंवर सेवा विनोद सिंगला, पटक सेवा अनूज सिंघल, निशान सेवा ओम , 56 भाग सुनील गर्ग, श्रंगार सेवा विवेक गुप्ता, तिलक सेवा अमरजीत छाबड़ा, श्याम रसोई जगदीश कौलियां, फ्रूट प्रसाद सेवा बिटिया अवनि और वारेन्या की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed