फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Development work of Rs 41 lakh will be done from MP fund

सांसद निधि से होंगे 41 लाख रुपये के विकास कार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Development work of Rs 41 lakh will be done from MP fund
सांसद निधि से कैथल, गुहला-चीका व सीवन में 41 लाख रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए डीएमसी कार्यालय को विभाग मुख्यालय की ओर से सूचना भेजी गई है।
विज्ञापन

विदित रहे कि सांसद नायब सैनी ने विभिन्न कार्यक्रमों में घोषणाएं की थीं। जिसके लिए अनुमानित लागत की रिपोर्ट बनाकर विभाग को भेजी गई थी। जिसके लिए अब स्वीकृति मिल गई है। इसमें 10 लाख रुपये की राशि से गुर्जर धर्मशाला में हाल, कमरे व शौचालयों सहित पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। साथ ही बार एसोसिएशन कार्यालय में लाइब्रेरी हाल के लिए सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। जिस पर 11 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके साथ-साथ सीवन में पांच लाख रुपये की लागत से ड्रेन के साथ-साथ एक गली का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं चीक नगर पालिका में पांच लाख रुपये की लागत से श्री कृष्णा गोपाल गो सेवा सभा परिसर में शेड का निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार से चीका में ही सार्वजनिक धर्मशाला के निर्माण पर दस लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएमसी कुलधीर सिंह ने कहा कि सांसद निधि से कैथल, सीवन व गुहला-चीका में 41 लाख रुपये के विकास कार्यों की मंजूरी मिली है। जल्द ही ये काम शुरू करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed