{"_id":"67070bb11816636d27030094","slug":"development-will-be-the-priority-of-mlas-kaithal-news-c-18-1-knl1004-495600-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: विकास कराना होगा विधायकों की प्राथमिकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: विकास कराना होगा विधायकों की प्राथमिकता
Thu, 10 Oct 2024 04:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 10 Oct 2024 04:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल, पूंडरी, सीवन, कलायत। जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने वाले नव निर्वाचित विधायकों ने अपने क्षेत्र का भरपूर विकास करवाने की बात कही है।
सभी नए विधायकों का कहना है कि उनका क्षेत्र का भरपूर विकास करना ही मुख्य विजन रहेगा। वे अपने क्षेत्र में अधूरे रहे विकास कार्यों को पूरा करवाएंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के मुद्दों को हल करवाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
जिले में चार विधानसभा सीटों में तीन पर कांग्रेस तो एक पर भाजपा ने जीत हासिल की है। इसमें कैथल से राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य चौटाला, कलायत हिसार के सांसद जेपी के बेटे विकास सहारण व गुहला-चीका देवेंद्र हंस और पूंडरी से सतपाल जांबा विधायक बने हैं।
विज्ञापन
रुके हुए विकास को दिलवाएंगे गति : आदित्य सुरजेवाला
कैथल विधानसभा क्षेत्र बने प्रदेश के सबसे युवा विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कैथल शहर में रुके हुए विकास कार्य को करवाने का आश्वासन दिया है। आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि इस बार कैथल की जनता शराफत को अपना वोट दिया है। कहा कि उनके पिता रणदीप सुरजेवाला ने कैथल को सजाने और संवारने का काम किया है। इस बार वे अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए कैथल के लोगों की उम्मीदों पर पूरा उतरने का प्रयास करेंगे। सुरजेवाला ने कहा कि यह कैथल की जनता का जनादेश है। वह अपने क्षेत्र का भरपूर विकास करवाने में सहयोग करेंगे।
प्रमुखता से उठाएंगे जनता के मुद्दे : देवेंद्र हंस
कांग्रेस के विधायक देवेंद्र हंस ने कहा कि उनका हल्का पिछले कई सालों से पिछड़ा है। इसके साथ ही यहां पर नशा का बढ़ रहा कारोबार भी काफी नुकसान युवाओं के बीच कर रहा है। कहा कि पहले रहे विधायकों के प्रति जनता की काफी नाराजगी रही है। परंतु वे अपने हल्के में एक समान रूप से कार्य करवाने के लिए हमेशा प्रयासरत हैं। हल्के में जिस भी क्षेत्र में जो समस्या है, उसे दूर करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। सीवन के विकास का भी वे पूरा ध्यान रखेंगे। कोशिश करेंगे कि पूरे क्षेत्र के लोगों का ध्यान रख सकें।
रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने का करेंगे प्रयास : जांबा
जिला स्वच्छता अभियान के संयोजक के रूप में समाजसेवा की शुरुआत करने वाले सतपाल जांबा को हलके के लोगों के बीच पहचान बनाने का भरपूर फायदा मिला है।इसी पहचान के चलते उन्हें पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने उन पर विश्वास जताया। सतपाल जांबा ने बताया कि पूंडरी हलके का सर्वांगीण विकास ही उनका ध्येय रहेगा। हमारा प्रयास रहेगा कि हलके के प्रत्येक गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हो व गांव में भी शहर की तर्ज़ पर विकास कार्य हो। जिस स्वच्छता अभियान की मुहिम शुरू की थी। उसे तेज गति से आगे बढ़ाना है।
वादों को हर हाल में करूंगा
पूरा : विकास सहारण
हरियाणा विधान सभा के 15वें चुनाव में कलायत हलका से अब तक के सबसे युवा उम्मीदवार विकास सहारण ने जीत हासिल की। अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने युवाओं से वायदा किया था कि वे युवाओं के लिए विधानसभा में शिक्षा व रोजगार के अवसर पैदा करेंगे, ताकि युवाओं को विदेशों में न भागना पड़े। विधायक बनने के बाद उनका एकमात्र लक्ष्य रहेगा कि समग्र कलायत हलका का एक समान विकास हो। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना व शिक्षा का प्रबंध करना प्राथमिकता है। सरकारी विश्वविद्यालय बनवाने के लिए भी वे प्रतिबद्ध हैं।